सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat: Online fraud of Rs 4.63 crore by luring huge profits in share market, three arrested

Baghpat: शेयर मार्केट में मोटे मुनाफे का लालच देकर 4.63 करोड़ की ऑनलाइन ठगी, तीन गिरफ्तार

अमर उजाला नेटवर्क, बागपत Published by: Mohd Mustakim Updated Sun, 01 Mar 2026 11:13 AM IST
विज्ञापन
सार

पश्चिम बंगाल के ठगों ने शेयर मार्केट में निवेश कराने का झांसा देकर देशभर के 39 लोगों से ठगी कर ली। बड़ौत के कपड़ा व्यापारी मुकुल ने रिपोर्ट दर्ज कराई तो पुलिस जांच करते हुए गैंग तक पहुंच गई। 

Baghpat: Online fraud of Rs 4.63 crore by luring huge profits in share market, three arrested
पकड़े गए तीन आरोपी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

शेयर मार्केट में निवेश कराने का झांसा देकर देशभर के 39 लोगों से 4.63 करोड़ रुपये की ठगी करने वाले अंतरराज्यीय साइबर ठग गिरोह के तीन सदस्य मोहित, अनुराग और विवेक कुमार निवासी दार्जिलिंग पश्चिम बंगाल को पुलिस ने गिरफ्तार किया। इनको शुक्रवार रात में दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे से गिरफ्तार किया गया। गिरोह के सदस्य फर्जी कंपनी बनाकर लोगों से निवेश कराकर ठगी की घटनाओं को अंजाम दे रहे थे।
Trending Videos

 

बड़ौत के कपड़ा व्यापारी मुकुल ने 23 फरवरी को साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि कुछ लोगों ने उनका मोबाइल नंबर व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़कर शेयर मार्केट में निवेश कर अच्छी कमाई करने का झांसा दिया और मोबाइल पर लिंक भेजकर एक ऐप डाउनलोड कराया। बाद में निवेश के बहाने कई बैंक खातों में 16.19 लाख रुपये ट्रांसफर कराए। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

एएसपी प्रवीण कुमार चौहान ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज करने के बाद बैंक खाते फ्रीज कराए गए। जांच में पता चला कि मोहित अग्रवाल निवासी सुकांता सोरानी, अनुराग प्रसाद निवासी भगत सिंह रोड संतोषनगर सिलीगुड़ी बाजार और विवेक कुमार गुप्ता निवासी पट्टी चौधरान निकट लक्ष्मीबाई प्राइमरी विद्यालय दार्जिलिंग पश्चिमी बंगाल इस ठगी में शामिल हैं।
 

शुक्रवार रात दिल्ली से देहरादून जाते समय नैथला मोड़ के पास से तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया। इसके बाद आरोपियों से पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपी मोहित ने बताया कि अनुराग और विवेक के साथ मिलकर फर्जी कंपनियां खोलकर लोगों को निवेश कराने के बहाने खाते में रुपये मंगवाकर ठगी कर रहे थे। आरोपी अनुराग ने कई फर्जी कंपनी खोलकर ठगी करने के बारे में बताया। विवेक कुमार फर्जी कंपनी खोलने के लिए दिल्ली आया था। आरोपियों ने बताया कि साइबर ठगी की घटनाओं में निजाम, सुदीप दास, विकार शेखर पठान निवासी दार्जिलिंग भी शामिल हैं।
 

एएसपी ने बताया कि आरोपियों ने दो महीने में उत्तर प्रदेश, दिल्ली, गुजरात, तेलंगाना, केरल, कर्नाटक, महाराष्ट्र, ओडिशा, पंजाब के 39 लोगों से 4.63 करोड़ रुपये की ठगी की, जिसका पता बैंक खातों की जांच में चला। उनके पास से बाइक, आठ आईफोन, 18 एटीएम, दो ड्राइविंग लाइसेंस, प्रिंटर, क्यूआर कोड, आधार कार्ड, फर्जी कंपनियों की मुहर समेत अन्य दस्तावेज बरामद किए गए। शनिवार को तीनों आरोपियों को न्याायालय में पेश कर जेल भेज दिया। आरोपी विवेक और अनुराग 12वीं पास है, जबकि मोहित ने आईटीआई का कोर्स कर रखा है। आरोपी मोहित दार्जिलिंग में जूते की दुकान करता है और वहीं से साइबर ठगी कर रहे थे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed