सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat: SDO Found Dead Inside Car, Blood Seen From Mouth, Cause of Death Under Probe

Baghpat: कार में मिला एसडीओ का शव, मुंह से बह रहा था खून, मौत की वजह स्पष्ट नहीं, जांच में जुटी पुलिस

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 17 Jun 2026 01:30 PM IST
विज्ञापन
सार

बागपत के रमाला क्षेत्र में दिल्ली-सहारनपुर राजमार्ग पर खड़ी कार में यमुनानगर नगर निगम के एसडीओ दीपक कुमार का शव मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Baghpat: SDO Found Dead Inside Car, Blood Seen From Mouth, Cause of Death Under Probe
Crime - फोटो : stock.adobe
विज्ञापन

विस्तार

बागपत के रमाला क्षेत्र में दिल्ली-सहारनपुर राजमार्ग पर खड़ी एक कार से यमुनानगर नगर निगम में तैनात एसडीओ दीपक कुमार का शव बरामद होने से सनसनी फैल गई। गश्त के दौरान पुलिस ने सड़क किनारे संदिग्ध हालत में खड़ी कार को देखा। कार के सभी दरवाजे अंदर से बंद थे और भीतर धीमी आवाज में संगीत चल रहा था। सूचना के बाद पुलिस ने कार का शीशा तोड़कर वाहन खोला, जहां चालक सीट पर युवक मृत अवस्था में मिला।

गश्त के दौरान खड़ी मिली संदिग्ध कार
जानकारी के अनुसार किशनपुर बराल स्थित निर्माणाधीन सीएनजी पंप के सामने देर रात पुलिस गश्त कर रही थी। इसी दौरान सड़क किनारे खड़ी कार पर पुलिस की नजर पड़ी। काफी देर तक कोई गतिविधि दिखाई नहीं देने पर पुलिस को संदेह हुआ। जांच करने पर कार के सभी दरवाजे बंद मिले। पुलिस ने शीशा तोड़कर कार खोली तो चालक सीट पर युवक का शव मिला। उसके मुंह से खून बह रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut: दिनदहाड़े अपहरण फिर नहर में फेंका, मां का प्रेमी बैंक मैनेजर गिरफ्तार, अंगद की तलाश में जुटे गोताखोर

विज्ञापन

मोबाइल पर आया परिजनों का फोन, हुई पहचान
कार की जांच के दौरान मृतक के मोबाइल फोन पर परिजनों का कॉल आया। पुलिसकर्मियों ने कॉल रिसीव कर परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिजन बागपत पहुंचे और मृतक की पहचान हरियाणा के यमुनानगर नगर निगम में तैनात एसडीओ दीपक कुमार के रूप में हुई।

यमुनानगर से पलवल जा रहे थे दीपक कुमार
परिजनों के अनुसार दीपक कुमार यमुनानगर से अपने घर पलवल जा रहे थे। रास्ते में उनके साथ क्या हुआ, इसकी जानकारी फिलहाल नहीं मिल सकी है। घटना के कारणों को लेकर कई सवाल बने हुए हैं।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जांच अधिकारी सूर्यदीप सिंह ने बताया कि मृत्यु के कारणों का स्पष्ट पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। फिलहाल सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed