{"_id":"6a325a329e954b983209438e","slug":"video-womens-commission-member-pulls-up-officials-over-poor-awareness-of-welfare-schemes-2026-06-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"Baghpat: जनसुनवाई में अधिकारियों पर भड़कीं महिला आयोग सदस्य, योजनाओं के प्रचार-प्रसार में लापरवाही पर जताई नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat: जनसुनवाई में अधिकारियों पर भड़कीं महिला आयोग सदस्य, योजनाओं के प्रचार-प्रसार में लापरवाही पर जताई नाराजगी
बागपत कलेक्ट्रेट में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान राज्य महिला आयोग की सदस्य डॉ. मीनाक्षी भराला ने विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा की। समीक्षा बैठक में उन्होंने समाज कल्याण विभाग, बाल कल्याण विभाग, आंगनवाड़ी तथा अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताई।
डॉ. मीनाक्षी भराला ने कहा कि सरकार महिलाओं, बच्चों और जरूरतमंद वर्गों के लिए कई जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित कर रही है, लेकिन उनकी जानकारी प्रभावी ढंग से पात्र लोगों तक नहीं पहुंच रही है। उन्होंने कहा कि योजनाओं का उद्देश्य तभी पूरा होगा जब लाभार्थियों को समय पर उनकी जानकारी मिले और वे उनका लाभ उठा सकें।
महिला आयोग सदस्य ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सरकारी योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए और पात्र लाभार्थियों तक योजनाओं की जानकारी पहुंचाने के लिए विशेष अभियान चलाए जाएं। उन्होंने कहा कि योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।