{"_id":"6994617780885be15e084f30","slug":"baghpat-two-teenagers-raped-a-nursery-student-did-dirty-work-continuously-for-a-week-her-health-deteriorate-2026-02-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: बागपत में नर्सरी की छात्रा से दो किशोरों ने किया दुष्कर्म, एक हफ्ते तक लगातार किया गंदा काम, तबीयत बिगड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: बागपत में नर्सरी की छात्रा से दो किशोरों ने किया दुष्कर्म, एक हफ्ते तक लगातार किया गंदा काम, तबीयत बिगड़ी
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Tue, 17 Feb 2026 06:13 PM IST
विज्ञापन
सार
Baghpat News: यूपी के बागपत के एक गांव की पांच साल की बच्ची से 13 और 14 साल के दो किशोरों ने दुष्कर्म किया। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। बच्ची का मेडिकल कराया गया है।
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
Sexual harassment of a five year old girl: बागपत कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में घर के बाहर खेल रही पांच वर्षीय नर्सरी की छात्रा को घेर में ले जाकर सातवीं और नौवीं कक्षा के दो किशोरों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। घटना का खुलासा तब हुअ जब बच्ची की तबीयत बिगड़ने पर उसने अपनी मां को सारी बात सुनाई। पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
Trending Videos
पीड़ित छात्रा एक निजी स्कूल में नर्सरी कक्षा में पढ़ती है। स्कूल से आने के बाद वह घर के बाहर अन्य बच्चों के साथ खेलती थी। सोमवार को जब बच्ची की तबीयत बिगड़ने लगी और वह पेट दर्द की शिकायत करने लगी, तो परिजनों को चिंता हुई। निजी चिकित्सक से उपचार कराने के दौरान बच्ची ने अपनी मां को पूरी घटना के बारे में बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
बच्ची ने बताया कि घर के बाहर खेलते समय पड़ोस के 13 वर्षीय और 14 वर्षीय दो किशोर उसे अपने साथ घेर में ले गए थे। वहां उन्होंने उसके साथ दुष्कर्म किया। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि बच्ची ने यह भी बताया कि यह कृत्य पिछले सात-आठ दिनों से रोजाना हो रहा था।
सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई। पीड़ित छात्रा के पिता की शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मंगलवार को दोनों आरोपी किशोरों को गिरफ्तार कर लिया, जो पीड़िता के पड़ोस में ही रहते हैं। जांच अधिकारी धीरज कुमार ने बताया कि पीड़िता का मेडिकल कराया गया है। दोनों आरोपियों को कोर्ट के आदेश पर बाल सुधार गृह भेजा जाएगा।
पड़ोसियों ने आरोपियों के परिजनों से बनाई दूरी
इस जघन्य घटना की खबर फैलते ही ग्रामीणों में गहरा आक्रोश फैल गया। स्थानीय लोगों ने इस कृत्य को अत्यंत निंदनीय बताते हुए आरोपियों के परिजनों से दूरी बना ली है। समुदाय में इस घटना को लेकर भय और चिंता का माहौल है।
ये भी देखें...
UP: बिजनौर में प्रेमिका ने प्रेमी के घर जाकर खाया जहर, हालत गंभीर, अश्लील वीडियो से ब्लैकमेल करने का आरोप
इस जघन्य घटना की खबर फैलते ही ग्रामीणों में गहरा आक्रोश फैल गया। स्थानीय लोगों ने इस कृत्य को अत्यंत निंदनीय बताते हुए आरोपियों के परिजनों से दूरी बना ली है। समुदाय में इस घटना को लेकर भय और चिंता का माहौल है।
ये भी देखें...
UP: बिजनौर में प्रेमिका ने प्रेमी के घर जाकर खाया जहर, हालत गंभीर, अश्लील वीडियो से ब्लैकमेल करने का आरोप