सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Bhakiyu protested against the policies of the central government at the collectorate.

Baghpat News: केंद्र सरकार की नीतियों के विरोध में भाकियू ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 13 Feb 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
Bhakiyu protested against the policies of the central government at the collectorate.
बागपत कलक्ट्रेट में  डीएम को ज्ञापन देने पहुंचे भाकियू कार्यकर्ता। संवाद
विज्ञापन
- दाहा गांव में किसानों ने खेतों में खड़े होकर सरकार के खिलाफ की नारेबाजी, समझौता वापस लेने की मांग
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। केंद्र सरकार की नीतियों के विरोध में भाकियू कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट में पहुंचकर प्रदर्शन किया। उन्होंने डीएम को प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर अमेरिका से हुए समझौता को वापस लेने की मांग की।
प्रदर्शन करते हुए भाकियू जिला प्रभारी विनोद कुमार ने कहा कि केंद्र सरकार किसानों का उत्पीड़न कर रही है, जिसे सहन नहीं किया जाएगा। अमेरिका से व्यापार को लेकर जो समझौता किया है उसका विरोध किया जाएगा। उन्होंने एमएसपी गारंटी कानून बनाने, किसानों के ट्रैक्टर को कृषि यंत्र का दर्जा देने, किसानों का कर्जा मुक्त करने, पश्चिमी उत्तर प्रदेश की दो नदी कृष्णा व हिंडन नदी को बड़ी नदियों से नहरों को जोड़ने, नहरों की सफाई कराकर साफ पानी छोड़कर कैंसर मुक्त करने आदि मांगों का पूरा करने के लिए डीमए को प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। साथ ही मांगे पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। इस मौके पर उपेंद्र तोमर, हरेंद्र दांगी, महाशय, महीपाल सिंह, सीटू, नीरज ढाका व सुरेशपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--

खेतों में खड़े होकर किसानों ने प्रदर्शन किया
दोघट/दाहा। दाहा गांव में भाकियू कार्यकर्ताओं व किसानों ने मेरा खेत मेरा निशान अभियान के तहत खेतों में खड़े होकर प्रधानमंत्री द्वारा अमेरिका के साथ कृषि उत्पादों की आवक पर किए गए समझौता का विरोध कर प्रदर्शन किया। किसान विकास राणा ने कहा कि जब भारतीय बाजार में दूसरे देश से सभी सामान आ जाएगा तो देश का किसान अपना सामान कहां बेचने के लिए जाएंगे। इससे तो देश का किसान व मजदूर भूखे मरने की कगार पर पहुंच जाएंगे। चेतावनी दी कि यदि जल्द ही फैसला वापस नहीं लिया तो देशभर में किसान आंदोलन करेंगे। इस मौके पर मास्टर मांगेराम आर्य, यशपाल, हरबीर सिंह, अक्षित राणा, सुरेश पाल, महिपाल सिंह आदि मौजूद रहे।

बागपत कलक्ट्रेट में  डीएम को ज्ञापन देने पहुंचे भाकियू कार्यकर्ता। संवाद

बागपत कलक्ट्रेट में  डीएम को ज्ञापन देने पहुंचे भाकियू कार्यकर्ता। संवाद

बागपत कलक्ट्रेट में  डीएम को ज्ञापन देने पहुंचे भाकियू कार्यकर्ता। संवाद

बागपत कलक्ट्रेट में  डीएम को ज्ञापन देने पहुंचे भाकियू कार्यकर्ता। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed