सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Falguni Mela: District divided into eight zones and 21 sectors, officers assigned responsibilities

फाल्गुनी मेला : जिला आठ जोन व 21 सेक्टर में बांटा, अफसरों को जिम्मेदारी सौंपी

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 13 Feb 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
Falguni Mela: District divided into eight zones and 21 sectors, officers assigned responsibilities
हरिद्वार से गंगाजल लेकर दाहा गांव पहुंची बड़ी कांवड़। संवाद
विज्ञापन
- कांवड़ मार्गों पर अधिकारियों की तैनाती की गई, बागपत एसडीएम को मेला मजिस्ट्रेट बनाया
Trending Videos

- 14 फरवरी से शुरू होगा तीन दिवसीय फाल्गुनी मेला, 15 फरवरी को होगा जलाभिषेक
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। पुरामहादेव मंदिर में 14 फरवरी से शुरू होने वाले तीन दिवसीय फाल्गुनी मेले को लेकर तैयारी पूरी हो गई है। मेले को आठ जोन व 21 सेक्टर में बांट दिया गया और अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। कांवड़ मार्गों पर भी अधिकारियों को तैात कर दिया है। बागपत एसडीएम को मेला मजिस्ट्रेट की जिम्मेदारी सौंपी।
पुरामहादेव मंदिर में 14 फरवरी से 16 फरवरी तक फाल्गुनी मेला चलेगा। 15 फरवरी को महाशिवरात्रि पर्व पर शाम पांच बजकर दो मिनट पर जलाभिषेक शुरू किया जाएगा। मेला शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है, ताकि कांवड़ियों व श्रद्धालुओं को किसी भी तरह की परेशानी न उठानी पड़े। मेले को आठ जोन व 21 सेक्टर में बांटा गया है। जोनल मजिस्ट्रेट की जिम्मेदारी कलक्ट्रेट प्रभारी मनीष कुमार यादव, खेकड़ा एसडीएम निकेत वर्मा, बड़ौत एसडीएम भावना सिंह, डीडीओ राहुल वर्मा, एसडीएम ज्योति शर्मा, जल निगम अधिशासी अभियंता अमित कुमार वर्मा, जल निगम अधिशासी अभियंता नगरीय भूपेंद्र सिंह, लोनिवि अधिशासी अभियंता अतुल कुमार को जिम्मेदारी सौंपी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेक्टर मजिस्ट्रेट तहसीलदार श्वेताभ सिंह, ईओ वीरज त्रिपाठी, तहसीलदार अभिषेक सिंह, नायब तहसीलदार राघवेंद्र सिंह, सहायक आयुक्त राज्यकर गगन बिहारी, नायब तहसीलदार विनोद कुमार, नायब तहसीलदार अतुल कुमार रघुवंशी, सहायक अभियंता लोनिवि सतीशचंद शर्मा, नायब तहसीलदार वंशिका, नायब तहसीलदार प्रदीप कुमार गौड़ को बनाया। इनके साथ ही सहायक अभियंता लोनिवि नीतिश सिंह बोनल, भूमि संरक्षण अधिकारी धीरज कुमार सिंह, तहसीलदार राजेश कुमार, जिला कृषि अधिकारी बाल गोविंद यादव, अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत जितेंद्र कुमार को भी सेक्टर मजिस्ट्रेट बनाया गया।
सहायक अभियंता जल निगम दीपक कुमार, सहायक अभियंता जल निगम विनित कुमार, सहायक अभियंता रविकांत, तहसीलदार वर्तिका श्रीवास्तव, सहायक अभियंता अमित देशवाल, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी कैलाशचंद तिवारी को भी सेक्टर मजिस्ट्रेट की जिम्मेदारी सौंपी।
-- मेला मजिस्ट्रेट बने बागपत एसडीएम
फाल्गुनी मेले के लिए बागपत एसडीएम अमरचंद वर्मा को मेला मजिस्ट्रेट व तहसीलदार अभिषेक सिंह को सहायक मेला मजिस्ट्रेट बनाया है। मेले के नोडल अधिकारी एडीएम विनीत कुमार उपाध्याय को बनाया है। डीएम अस्मिता लाल ने सभी अधिकारियों को समय से मेले में पहुंचने के निर्देश दिए है।

हरिद्वार से गंगाजल लेकर दाहा गांव पहुंची बड़ी कांवड़। संवाद

हरिद्वार से गंगाजल लेकर दाहा गांव पहुंची बड़ी कांवड़। संवाद

हरिद्वार से गंगाजल लेकर दाहा गांव पहुंची बड़ी कांवड़। संवाद

हरिद्वार से गंगाजल लेकर दाहा गांव पहुंची बड़ी कांवड़। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed