सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   New power station to be built in industrial area, proposal ready

Baghpat News: औद्योगिक क्षेत्र में बनेगा नया बिजलीघर, प्रस्ताव तैयार

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 13 Feb 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
New power station to be built in industrial area, proposal ready
निवाड़ा गांव ​स्थित औद्योगिक क्षेत्र का मुख्य द्वार। संवाद - फोटो : 1
विज्ञापन
- बागपत इंडस्ट्रीज वेलफेयर एसोसिएशन के प्रस्ताव पर यूपीसीडा के अफसरों ने पांच करोड़ रुपये से अधिक बजट का प्रस्ताव तैयार किया
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। फैक्टरियों के संचालन के लिए बेहतन बिजली आपूर्ति देने के लिए औद्योगिक क्षेत्र में नए बिजलीघर का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए यूपीसीडा ने जमीन चिह्नित कर पांच करोड़ रुपये से अधिक बजट का प्रस्ताव तैयार कर लिया। इसमें टीएफआर (बिजली लाइन आने की संस्तुति) के लिए अधीक्षण अभियंता को पत्र भी लिखा गया।
बागपत इंडस्ट्रीज वेलफेयर एसोसिएशन दिनेश गोयल और महामंत्री अश्वनी शर्मा ने यूपीसीडा को पत्र भेजकर बिजली समस्याएं उठाई। उन्होंने बताया कि औद्योगिक क्षेत्र में फैक्टरियों की संख्या बढ़ रही है। इसके चलते बिजली लाइन में ट्रिपिंग और ओवरलोड के कारण फाल्ट होने से लंबे समय तक बिजली आपूर्ति बाधित रहती है। इसकी वजह से उद्यमियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने औद्योगिक क्षेत्र में नया बिजलीघर बनवाने की मांग की। इस पर यूपीसीडा के अफसरों ने संज्ञान लिया और नए बिजलीघर के लिए प्रस्ताव तैयार कर मुख्यालय भेज दिया। नए बिजलीघर के लिए जमीन आवंटन की संस्तुति मिलने के बाद निर्माण के लिए पांच करोड़ रुपये से अधिक का प्रस्ताव बनाया गया। अब इसमें ऊर्जा निगम से टीएफआर की संस्तुति का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन-
औद्योगिक क्षेत्र में नए बिजलीघर के लिए ऊर्जा निगम को टीएफआर के लिए पत्र लिखा गया है। संस्तुति होने के बाद नए बिजलीघर के निर्माण पर काम शुरू कर दिया जाएगा। - प्रवेश गिरी, प्रबंधक, विद्युत डिवीजन-टू यूपीसीडा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed