सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Bijnor: Bride Refuses Nikah at Last Moment, Clash Between Two Families at Banquet Hall

Bijnor: निकाह से ठीक पहले दुल्हन का इन्कार, बवाल में बदला जश्न, बरात में जमकर हुई मारपीट

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 09 Apr 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
सार

Bijnor News: नहटौर में निकाह से ठीक पहले दुल्हन ने शादी से इन्कार कर दिया, जिसके बाद दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। विवाद में दूल्हे की कार क्षतिग्रस्त हो गई और पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया।

Bijnor: Bride Refuses Nikah at Last Moment, Clash Between Two Families at Banquet Hall
शादी से इनकार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बिजनौर जनपद के नहटौर के एक विवाह भवन में बुधवार रात उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब निकाह की रस्म से ठीक पहले दुल्हन ने अचानक शादी से इनकार कर दिया।

Trending Videos


देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया और मामला मारपीट तक पहुंच गया। इस दौरान दूल्हे की कार भी क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभालते हुए कुछ लोगों को हिरासत में ले लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार क्षेत्र के गांव नसीरपुर की युवती का निकाह नूरपुर के मोहल्ला इस्लामनगर निवासी युवक से तय हुआ था। तय कार्यक्रम के अनुसार बुधवार रात बरात नगर के एक विवाह भवन में पहुंची थी। बरात के स्वागत के बाद भोजन की व्यवस्था की गई और इसके बाद निकाह की रस्म शुरू होने की तैयारी चल रही थी।


यह भी पढ़ें: मेरठ लिफ्ट हादसा: एक मजदूर की मौत, ठेकेदार पर आरोप-नहीं दिए सुरक्षा उपकरण, परिजनों ने सड़क पर लगाया जाम

बताया गया कि जैसे ही निकाह की प्रक्रिया शुरू होने वाली थी, उसी समय दुल्हन ने अचानक निकाह करने से साफ इन्कार कर दिया। दुल्हन के इस फैसले से दोनों पक्षों में खलबली मच गई और वहां मौजूद लोग भी हैरान रह गए।

इस बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। विवाद के दौरान कई लोगों को मामूली चोटें आईं। वहीं दूल्हे की कार के शीशे भी तोड़ दिए गए।

हंगामे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत कराया। पुलिस ने एहतियातन कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया।

बताया जा रहा है कि दूल्हा और दुल्हन आपस में फुफेरे और ममेरे भाई-बहन हैं। देर शाम तक दोनों पक्षों के लोग आपसी समझौते के प्रयास में जुटे रहे। पुलिस का कहना है कि यदि किसी पक्ष की ओर से तहरीर दी जाती है तो मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed