सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Bike crashes into stationary Hydra on Delhi-Dehradun Expressway, one dead and one injured

Baghpat: दिल्ली-देहरादून हाईवे पर दर्दनाक हादसा, खड़े हेड्रा से टकराई बाइक, एक युवक की मौत

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Fri, 17 Apr 2026 11:18 AM IST
विज्ञापन
सार

बागपत में दिल्ली-देहरादून इकनॉमिक कॉरिडोर पर हिम्मतपुर सुजती अंडरपास के पास खड़े हेड्रा से बाइक टकरा गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर घायल होकर मेरठ हायर सेंटर रेफर किया गया।

Bike crashes into stationary Hydra on Delhi-Dehradun Expressway, one dead and one injured
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बागपत जिले में दिल्ली-देहरादून इकनॉमिक कॉरिडोर पर हिम्मतपुर सुजती अंडरपास के पास हुए सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को उपचार के लिए टीकरी सीएचसी में भर्ती कराया।

Trending Videos


डॉक्टरों ने एक युवक को किया मृत घोषित
जानकारी के अनुसार शामली जिले के बाहबड़ी गांव निवासी आशु (29) पुत्र करण सिंह और नंदकिशोर उर्फ राहुल (34) पुत्र नवीन स्प्लेंडर बाइक पर सवार होकर अपने गांव लौट रहे थे। जैसे ही वे हिम्मतपुर सुजती अंडरपास के पास पहुंचे, हाईवे पर तेल खत्म होने के कारण खड़े हेड्रा से उनकी बाइक टकरा गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: West UP Weather: मेरठ में 40 डिग्री पर पहुंचा पारा, अप्रैल में ही तपने लगी धरती, गर्मी के साथ बढ़ा प्रदूषण

हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को टीकरी सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने नंदकिशोर को मृत घोषित कर दिया, जबकि राहुल की हालत गंभीर होने पर उसे मेरठ के हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जांच में जुटी पुलिस
पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए बागपत भेज दिया है। घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी गई है। दोघट थाना प्रभारी केवल सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed