{"_id":"699ae92dc31e8de269001e73","slug":"bike-rider-dies-after-colliding-with-truck-baghpat-news-c-28-1-bag1001-147194-2026-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
विज्ञापन
विज्ञापन
-ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर सरफाबाद गांव के पास हुआ हादसा, गाजियाबाद जिले के रावली गांव का है उमंग
फोटो नौ
संवाद न्यूज एजेंसी
रटौल। ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर सरफाबाद गांव के पास ट्रक की बाइक में टक्कर से किसान संजीव निवासी रावली जिला गाजियाबाद के इकलौते बेटे उमंग (20) की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक अपना ट्रक लेकर भाग गया। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी।
गाजियाबाद जिले के रावली गांव निवासी उमंग गाजियाबाद के मोरटा साहनी स्थित निजी कंपनी में नौकरी करते थे। शनिवार रात कंपनी में ड्यूटी कर बाइक से रावली गांव वापस लौट रहे थे। ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर जैसे ही सरफाबाद गांव के पास पहुंचे तो सामने से आ रहे ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में उमंग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर एक्सप्रेसवे के कर्मी वहां आए और अस्पताल ले जाने लगे, लेकिन रास्ते में ही दमतोड़ दिया। वहां आए पुलिसकर्मियों ने दस्तावेज देखकर उसके परिजनों को हादसे की जानकारी दी। उमंग अपने परिवार का इकलौता बेटा था और उनके पिता संजीव किसान हैं। जांच अधिकारी अतर सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। ट्रक का पता लगाने के लिए एक्सप्रेसवे पर सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जाएगी।
Trending Videos