{"_id":"699f0bd1c668e1508c067589","slug":"bike-rider-dies-after-collision-with-pickup-baghpat-news-c-28-1-bag1001-147402-2026-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: पिकअप की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: पिकअप की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर के लिए भी
-मेरठ-बागपत नेशनल हाईवे पर रोशनगढ़ गेट के पास हुआ हादसा, मुजफ्फरनगर जिले के भौराखुर्द गांव का है विशाल
फोटो दस ए और बी
संवाद न्यूज एजेंसी
अमीनगर सराय। पिलाना-बंथला मार्ग पर रोशनगढ़ गेट के पास बुधवार शाम पिकअप ने सामने से आ रही बाइक में टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार विशाल (23) निवासी भौराखुर्द जिला मुजफ्फरनगर की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद पिकअप छोड़कर चालक भाग गया। वहां आए पुलिसकर्मियों ने ड्राइविंग लाइसेंस से पहचान कर उसके परिवार वालों को जानकारी दी।
मुजफ्फरनगर जिले के भौराखुर्द गांव निवासी विशाल बुधवार शाम बाइक से अपनी रिश्तेदरी में कोथली देने जा रहा था। जैसे ही पिलाना भट्ठे से पिलाना की तरफ जाने लगे तो रोशनगढ़ गेट के पास सामने से आ रही पिकअप गाड़ी ने विशाल की बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में विशाल सड़क पर गिर गए और सिर में ज्यादा चोट लगने की वजह से मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर राहगीरों की भीड़ लग गई। वहां आए पुलिसकर्मियों ने जांच की तो विशाल के बैग में पताशे, मिठाइयां और अन्य सामान रखा हुआ मिला। उनकी जेब से मिले ड्राइविंग लाइसेंस से पहचान की। बताया कि विशाल चार भाई बहनों में सबसे छोटे थे, जिनकी दो बहनों की शादी हो चुकी है। उनके पिता संजय किसान हैं। इसमें जांच अधिकारी कुलदीप सिंह का कहना है कि पिकअप गाड़ी कब्जे में ले ली गई है। इसमें तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
Trending Videos