{"_id":"699ee8aece8120876c0922c5","slug":"children-and-anganwadi-workers-were-honored-baghpat-news-c-28-1-bpt1002-147377-2026-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: बच्चों और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: बच्चों और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित
विज्ञापन
विज्ञापन
-छपरौली के प्राथमिक विद्यालय में हुआ हमारा आंगन हमारे बच्चे कार्यक्रम
फोटो-आठ
संवाद न्यूज एजेंसी
छपरौली। कस्बे के प्राथमिक विद्यालय परिसर में हमारा आंगन हमारे बच्चे कार्यक्रम हुआ। इस माैके पर विद्यार्थियों व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। साथ ही बच्चाें को शिक्षा के प्रति जागरूक किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी सुभाष चंद्र ने मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने सब पढ़े सब आगे बढ़े का नारा देते हुए कहा कि शिक्षा ही विकास की कुंजी है और यह सभी का बराबर का हक है। प्रदेश सरकार का लक्ष्य है कि एक भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे। इसी तर्ज पर योगी सरकार ने प्री-प्राइमरी स्तर पर समुदाय जागरूकता के लिए हमारा-आंगन-हमारे बच्चे कार्यक्रम की शुरुआत की है। वहीं बच्चों ने देशभक्ति गीतों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम किए। एडीओ पंचायत सुधीर कुमार ने बच्चों को स्टेशनरी किट देकर प्रोत्साहित किया। इस दौरान संदीप मलिक, रविंद्र कुमार, रामकुमार, शिवचरण, भारती, अनुराधा, ज्योति आदि मौजूद रहे।
Trending Videos