सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Teachers protested by wearing black bands and will stage a sit-in at the Collectorate today.

Baghpat News: शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर विरोध जताया, आज कलक्ट्रेट में देंगे धरना

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 26 Feb 2026 02:43 AM IST
विज्ञापन
Teachers protested by wearing black bands and will stage a sit-in at the Collectorate today.
विज्ञापन
-टीईटी को अनिवार्य किए जाने के आदेश के विरोध में आंदोलन कर रहे शिक्षक
Trending Videos

फोटो-11
संवाद न्यूज एजेंसी

बागपत/छपरौली। जिलेभर के प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षकों ने बुधवार को काली पट्टी बांधकर शिक्षण कार्य कर विरोध जताया। जिलेभर के शिक्षक बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट में पहुंचकर धरना देंगे और डीएम को प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर कानून को वापस लेने की मांग करेंगे।
प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष राकेश यादव ने बताया कि टीचर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश चंद शर्मा के आह्वान पर टीईटी परीक्षा अनिवार्य करने के विरोध में 22 फरवरी से आंदोलन शुरू कर दिया गया है। बुधवार को भी शिक्षकों ने काली पाट्टी बांधकर जिलेभर के विद्यालयों में कार्य किया। बताया कि सभी शिक्षक काली पट्टी बांधकर शिक्षण कार्य कर टीईटी का विरोध कर रहे हैं। बताया कि वर्ष 2010 से पहले वाले शिक्षकों के लिए टीईटी परीक्षा लागू करना गलत है, क्योंकि टीईटी वर्ष 2010 के बाद लागू की गई थी। इसलिए इससे पहले वाले शिक्षकों को इसमें छूट देनी चाहिए। कहा कि केंद्र सरकार से कई बार मांग करने के बाद भी ध्यान नहीं दिया जा रहा है। देशभर के शिक्षक इसके विरोध में हैं। प्रदेशभर के शिक्षक 26 फरवरी को कलक्ट्रेट में धरना-प्रदर्शन करेंगे और डीएम को प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौपेंगे। यदि मांगें पूरी नहीं होती हैं तो फिर आंदोलन को तेज किया जाएगा। काली पट्टी बांधकर ऋषभ गर्ग, वेद प्रकाश, अरविंद कुमार, राजीव कुमार, राजू कुमार आदि शिक्षक शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed