सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Swati's family did not bring her body home and performed her last rites at Brajghat.

Baghpat News: स्वाति का शव घर नहीं लाए परिजन, ब्रजघाट पर किया अंतिम संस्कार

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 26 Feb 2026 02:54 AM IST
विज्ञापन
Swati's family did not bring her body home and performed her last rites at Brajghat.
विज्ञापन
-तीन दिन पहले दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर शामली जिले के बाबरी गांव के पास कार में निगल लिया था जहरीला पदार्थ
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
दोघट। दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर शामली जिले के बाबरी गांव के पास कार में जहरीला पदार्थ निगलने वाली बीएससी की छात्रा स्वाति शर्मा (22) की मंगलवार शाम मेरठ मेडिकल में उपचार के दौरान मौत हो गई। इसके बाद परिवार वाले स्वाति का शव घर नहीं लाए और सीधे ब्रजघाट ले जाकर उसका अंतिम संस्कार कर दिया।
तमेलागढ़ी गांव निवासी किसान धर्मेंद्र के इकलौते बेटे सूर्या और बुढ़ाना के एक कॉलेज की बीएससी की छात्रा स्वाति शर्मा निवासी धनौरा में चार साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। सोमवार को दोनों ने दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर शामली जिले के बाबरी गांव के पास कार में जहरीला पदार्थ निगल लिया। राहगीरों की सूचना पर पुलिसकर्मियों ने उनका उपचार कराया। जहरीला पदार्थ निगलने वाले सूर्या की उसी दिन मौत हो गई थी, जबकि स्वाति का मेरठ मेडिकल में उपचार चल रहा था। स्वाति की मां की पांच साल पहले मौत हो चुकी है। पिता रमेश गांव में खेतीबाड़ी करते हैं और पंक्चर लगाने की दुकान चलाते हैं। स्वाति की मौत के बाद परिवार वालों ने कुछ भी कहने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed