{"_id":"699a9ffcf7e345667a0dc266","slug":"bike-rider-killed-after-truck-hit-on-expressway-in-baghpat-family-devastated-2026-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat: एक्सप्रेसवे पर ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat: एक्सप्रेसवे पर ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
Published by: डिंपल सिरोही
Updated Sun, 22 Feb 2026 11:50 AM IST
विज्ञापन
सार
बागपत में ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर अज्ञात ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मृतक गाजियाबाद का रहने वाला था और नौकरी से घर लौट रहा था।
युवक का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
बागपत में ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर सरफाबाद गांव के पास अज्ञात ट्रक ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नौकरी से घर लौट रहा था युवक
मृतक की पहचान 20 वर्षीय उमंग पुत्र सजीव निवासी गाजियाबाद के रावली गांव के रूप में हुई है। वह गाजियाबाद के मोरटा साहनी स्थित एक निजी कंपनी में नौकरी करता था। शनिवार रात वह ड्यूटी खत्म कर बाइक से अपने गांव लौट रहा था।
रॉन्ग साइड में जाने के दौरान हुआ हादसा
बताया गया कि उमंग एक्सप्रेसवे पर गाजियाबाद से कुंडली की ओर जा रहा था। सरफाबाद के पास वह रॉन्ग साइड में जाने लगा, तभी सामने से आ रहे अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर एक्सप्रेसवे कर्मचारी मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक युवक की मौत हो चुकी थी।
पुलिस ने परिजनों को दी सूचना, गांव में पसरा मातम
चांदीनगर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक की पहचान की और कागजात के आधार पर परिजनों को सूचना दी। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव के लोग पीड़ित परिवार को सांत्वना देने में जुटे हैं।
Trending Videos