सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   BJP workers listened to Prime Minister Modi's Mann Ki Baat

Baghpat News: भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुनी प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 23 Feb 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
BJP workers listened to Prime Minister Modi's Mann Ki Baat
विज्ञापन
बागपत। जिलेभर में प्रधानमंत्री मोदी की मन की बात सुनने का आयोजन किया। मन की बात में प्रधानमंत्री ने किसानों की समस्या को लेकर बात रखी। इसके बाद लोगों को केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं के बारे में बताया।
Trending Videos


बागपत के जैन इंटर कॉलेज के पास कार्यक्रम में भाजपा जिला उपाध्यक्ष कुलदीप भारद्वाज ने कहा कि मन की बात में बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को तनावमुक्त होकर आत्मविश्वास के साथ परीक्षा देने का संदेश दिया। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों का मनोबल बढ़ाने और सकारात्मक वातावरण बनाने का आग्रह किया। इसके अलावा किसानों और कृषि क्षेत्र से जुड़े विषयों पर भी विस्तार से चर्चा की गई। प्रधानमंत्री ने अन्नदाताओं की मेहनत की सराहना करते हुए प्राकृतिक खेती, आधुनिक तकनीक के उपयोग, जल संरक्षण के महत्व पर बल दिया। इस दौरान मोहित शर्मा, तेजपाल शर्मा, मोहन शर्मा, धर्मपाल शर्मा, जगदीश शर्मा मौजूद रहे। वहीं भाजपा नेता ने सरूरपुर कलां गांव में जनसंपर्क कार्यक्रम किया और वहां लोगों को केंद्र व प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया। इस दौरान सोहनवीर नैन, पुष्पेंद्र शर्मा, जगदीश, अमित कुमार, गौरव शर्मा, विकास कुमार, नीरज कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--

मन की बात कार्यक्रम प्रेरणादायक: सुनील मेवला
अग्रवाल मंडी टटीरी। जवाहरपुर मेवला गांव में भाजपा किसान मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री मोदी की मन की बात सुनी। मंडल अध्यक्ष सुनील मेवला ने कहा कि मन की बात में प्रधानमंत्री ने एआई पर विस्तार से चर्चा की और सीधे जनता से संवाद करते हुए समाज के विभिन्न पहलुओं पर अपने विचार रखे। कहा कि मन की बात कार्यक्रम सभी के लिए प्रेरणादायक है। इस मौके पर बूथ अध्यक्ष राकेश आर्य, करतार सिंह, ब्रह्म सिंह, प्रवेश गुर्जर, बलराज सिंह, वरुण मुंडेल, कपिल कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed