सब्सक्राइब करें

कृषि कानूनों के विरोध में भाकियू का धरना, ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे किया जाम, पांच घंटे तक लगी रहीं वाहनों की कतारें

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Sat, 06 Mar 2021 08:16 PM IST
सार

  • महंगाई और नए कृषि कानूनों के विरोध में उतरे भाकियू कार्यकर्ता
  • हाईवे पर सुबह ग्यारह से शाम चार बजे तक लगी रहीं वाहनों की कतारें

विज्ञापन
BKU activists has eastern peripheral expressway jam against agricultural laws in Baghpat
भाकियू कार्यकर्ताओं ने हाईवे जाम किया। - फोटो : अमर उजाला

भाकियू और रालोद कार्यकर्ताओं ने महंगाई और नए कृषि कानूनों के विरोध में शनिवार को ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर जाम लगाकर धरना दिया। इस दौरान वाहनों की लंबी कतार लग गई। इससे वाहन सवारों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

Trending Videos
BKU activists has eastern peripheral expressway jam against agricultural laws in Baghpat
भाकियू कार्यकर्ताओं ने हाईवे जाम किया। - फोटो : अमर उजाला

बागपत में संयुक्त किसान मोर्चा ने महंगाई और नए कृषि कानूनों के विरोध में सुबह 11 से चार बजे तक ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर जाम लगाने की घोषणा की थी। इसके चलते भाकियू जिलाध्यक्ष प्रताप गुर्जर और युवा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष हिम्मत सिंह कार्यकर्ताओं के साथ ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर पहुंचे। उन्होंने मवीकलां टोल के समीप जाम लगा दिया। इससे हरियाणा से आने वाले वाहनों की लंबी कतार लग गई। मजबूरीवश यात्री धूप के दौरान भी वाहनों में ही बैठे रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
BKU activists has eastern peripheral expressway jam against agricultural laws in Baghpat
हाईवे पर लगी वाहनों की लंबी कतार - फोटो : अमर उजाला

वहीं कुछ चालक वाहनों को लेकर ईपीई से दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर पहुंचे और गंतव्य के लिए रवाना हुए। हालांकि बडे़ वाहन शाम तक एक्सप्रेसवे पर ही फंसे रहे। 

BKU activists has eastern peripheral expressway jam against agricultural laws in Baghpat
जाम में फंसे वाहन। - फोटो : अमर उजाला

इसके बाद रालोद जिलाध्यक्ष डॉ. जगपाल सिंह एवं धामा खाप चौधरी जितेंद्र सिंह भी पहुंचे। भाकियू जिलाध्यक्ष प्रताप गुर्जर ने कहा कि सरकार एमएसपी लागू करे और नए कृषि कानूनों को वापस ले। सरकार किसानों के लिए डीजल और बिजली की दरें कम करे। शाम चार बजे धरना समाप्त होने के बाद यातायात सामान्य हुआ। इस दौरान एसडीएम अजय कुमार, सीओ मंगल सिंह रावत, कोतवाली प्रभारी रवेंद्र सिंह, कोतवाली पुलिस व आरआरएफ के जवान मुस्तैद रहे। 

यह भी पढ़ें: मुजफ्फरनगर: मंत्री संजीव बालियान बोले, एक भी किसान की जमीन गई तो दे दूंगा त्यागपत्र

विज्ञापन
BKU activists has eastern peripheral expressway jam against agricultural laws in Baghpat
ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर लगा लंबा जाम - फोटो : अमर उजाला

वहीं आंदोलनकारियों में विनोद कुमार, योगेश प्रधान, तेजपाल सिंह, देवेंद्र, राजपाल, उपेंद्र सिंह, जुल्ला प्रधान, राजपाल, रवींद्र, संदीप, प्रदीप, विकास, हरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed