Baghpat: कैंटर टैंकर में घुसा, चालक और 11 महीने की बच्ची की मौत, मुंडन कराने जा रहा परिवार हादसे का शिकार
बागपत के खेकड़ा में ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर टैंकर में कैंटर की टक्कर से चालक और 11 महीने की बच्ची की मौत हो गई। 10 वर्षीय बच्ची घायल हुई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
टैंकर में जा घुसा कैंटर, दो की मौत कासगंज निवासी टिंकू कैंटर चालक था। बुधवार सुबह करीब चार बजे वह अपनी भाभी शिवानी और दोनों बच्चों के साथ दिल्ली से अपने गांव छिछौरा, कासगंज जा रहा था। 11 महीने की शिवांशी का मुंडन संस्कार होना था।
ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर खेकड़ा रेलवे ओवरब्रिज के पास आगे चल रहे टैंकर के चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए। इससे पीछे आ रहा कैंटर अनियंत्रित होकर टैंकर में जा घुसा।
चालक और 11 महीने की भतीजी की मौत हादसे में कैंटर चालक टिंकू और उसकी 11 महीने की भतीजी शिवांशी की मौत हो गई। वहीं शिवांशी की 10 वर्षीय बड़ी बहन तनिष्का के सिर में चोट लग गई।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल बच्ची को उपचार के लिए खेकड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। पुलिस ने हादसे की जानकारी परिजनों को दी।
परिजन शव लेकर कासगंज गए हादसे की जानकारी मिलने के बाद दिल्ली से परिजन मौके पर पहुंचे। परिजन दोनों मृतकों के शव बिना किसी कानूनी कार्रवाई के अपने गांव कासगंज ले गए।
क्षेत्राधिकारी रोहन चौरसिया ने बताया कि ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर कैंटर और टैंकर की भिड़ंत में चालक टिंकू और उसकी भतीजी शिवांशी की मौत हुई है। अभी कोतवाली में कोई शिकायत नहीं दी गई है। शिकायत मिलने पर टैंकर चालक का पता लगाकर कार्रवाई की जाएगी।