सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Class 4 student injured in accident on National Highway dies

Baghpat News: नेशनल हाईवे पर हादसे में घायल कक्षा चार के छात्र की मौत

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 28 Feb 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
Class 4 student injured in accident on National Highway dies
विज्ञापन
बागपत। दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर 19 फरवरी की शाम डीजे की पिकअप गाड़ी में ट्रक की टक्कर लगने पर चपेट में आए कक्षा चार के छात्र करण (12) निवासी सिसाना की मेरठ मेडिकल में उपचार के दौरान मौत हो गई। शुक्रवार को छात्र के पिता लोकेश ने थाने में गाड़ी चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
Trending Videos

सिसाना गांव निवासी लोकेश ने बताया कि काठा गांव से 19 फरवरी को गांव में आई बरात की चढ़त के लिए नेशनल हाईवे के किनारे पर डीजे की पिकअप गाड़ी खड़ी थी। तभी बड़ौत की तरफ से आए ट्रक ने डीजे की पिकअप गाड़ी में टक्कर मार दी। जिससे पास में साइकिल लेकर खड़ा उसका बेटा करण भी चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया। जिला अस्पताल के चिकित्सकों ने करण को मेरठ मेडिकल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेरठ मेडिकल में उपचार के दौरान करण की मौत हो गई। लोकेश ने बताया कि उसका बेटा करण कक्षा चार का छात्र और तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। इसमें जांच अधिकारी वीरेंद्र राणा ने बताया कि ट्रक का पता लगाने के लिए सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी जा रही है। इसमें प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed