{"_id":"699cb3f25ac49a54dd089fb6","slug":"construction-of-two-tanks-completed-in-the-city-water-will-soon-reach-four-thousand-homes-baghpat-news-c-28-1-bag1001-147287-2026-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: शहर में दो टंकियों का निर्माण हुआ पूरा, चार हजार घरों में जल्द पहुंचेगा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: शहर में दो टंकियों का निर्माण हुआ पूरा, चार हजार घरों में जल्द पहुंचेगा पानी
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। शहर में साढ़े तीन करोड़ रुपये की लागत से दो पेयजल टंकियों का निर्माण पूर्ण हो चुका है, जिनसे जल्द ही चार हजार घरों में पानी पहुंचाया जाएगा। इसके लिए पेयजल पाइपलाइन बिछाई और कनेक्शन देने का काम चल रहा है।
डेढ़ लाख की आबादी वाले बागपत शहर में पेयजल आपूर्ति के लिए नौ पेयजल टंकियां बनी हुई हैं, जिससे आठ हजार घरों में पेयजल आपूर्ति दी जा रही है। नई काॅलोनियां बसने के साथ चमरावल रोड, दिल्ली रोड, बड़ौत रोड, नौरोजपुर रोड पर भी काफी मकान बन गए हैं। यहां लाइन नहीं बिछी होने के कारण पेयजल आपूर्ति नहीं हो रही है। जल निगम शहरी के अफसरों ने पेयजल व्यवस्था सुधारने का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा, जिसमें शहर में दो बड़ी पेयजल टंकियों के निर्माण से लेकर 90 किलोमीटर पाइप लाइन बिछाकर 5500 घरों में पानी का कनेक्शन देने का काम शामिल किया गया। इसके लिए बजट जारी होने पर पेयजल टंकियों का निर्माण शुरू कराया गया, जो अब पूरा हो चुका है। वहीं नई कॉलोनियों में पाइपलाइन डालने का काम चल रहा है।
-चार हजार घरों में दिया जाएगा पेयजल
शहर में तहसील परिसर और पुराने कस्बे में बनी पेयजल टंकियों से चार हजार से अधिक घरों में पेयजल आपूर्ति की जाएगी। पुराने कस्बे में बनी पेयजल टंकी से केतीपुरा मोहल्ला, नई बस्ती समेत अन्य कॉलोनियों के डेढ़ हजार घर जोड़े जाएंगे, जबकि तहसील परिसर में बनी बड़ी टंकी से दो से ढाई हजार घरों को जोड़ा जाएगा।
वर्जन-शहर में पेयजल टंकियों का निर्माण हो चुका है। जल्द ही पाइपलाइन डालने का काम पूरा कर रास्ते ठीक करा दिए जाएंगे। इससे लोगों को सुविधा मिलेगी। -शेर सिंह, अवर अभियंता, जल निगम शहरी
Trending Videos