फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   contractor news

Baghpat News: राशन हड़पने वाला ठेकेदार ब्लैकलिस्ट, टेंडर निरस्त

Wed, 12 Aug 2026 01:40 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 12 Aug 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
contractor news
बड़ौत। गोदाम से गांवों में दुकानों तक राशन पहुंचाने में गड़बड़ी करने वाले ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट कर दिया गया है और उसका टेंडर भी निरस्त कर दिया गया।
विज्ञापन

अमर उजाला के 30 अप्रैल के अंक में राशन पहुंचाने में गड़बड़ी करने का खुलासा होने के बाद पहले परिवहन ठेकेदार सूरजपाल सिंह यादव, उनके प्रतिनिधि कुलदीप व नितिन जोशी, ट्रक चालक बाबू और सहयोगी बिलाल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई और फिर ब्लैकलिस्ट करने की कार्रवाई की गई।
अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद पूर्ति विभाग ने पूरे मामले की जांच कराई थी। संयुक्त जांच टीम ने 35 से अधिक उचित दर विक्रेताओं और सहायकों के बयान दर्ज किए गए। इनमें मार्च और अप्रैल 2026 में लगातार कम राशन मिलने और गोदाम से गीला राशन देने की पुष्टि हुई। जांच में सामने आया कि राशन ढुलाई के दौरान ट्रकों के केबिन के पीछे बने लोहे के बॉक्स में ईंट-पत्थर रखकर राशन की तौल कराई जाती है और एक से दो क्विंटल राशन कम भेजा जाता है।
विज्ञापन

जांच रिपोर्ट से खुलासा हुआ कि 28 अप्रैल 2026 को एफसीआई अहैड़ा गोदाम से भेजे गए दो ट्रकों में भी अनियमितता मिली। लोडिंग के बाद एक ट्रक में चावल दो क्विंटल अधिक और दूसरे में गेहूं 2.15 क्विंटल अधिक पाया गया, जो पानी डालकर गीला किया हुआ था। दोनों ट्रक गोदाम से जाने के बाद अमीनगर सराय रोड पर खड़े मिले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पूरी जांच रिपोर्ट के आधार पर बिनौली थाने पर फर्म संचालक सूरजपाल व उनके प्रतिनिधि कुलदीप समेत पांच के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम, 1955 की धारा 3/7 के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद विभाग ने ठेकेदार सूरजपाल को ब्लैकलिस्ट कर उसका राशन परिवहन का टेंडर निरस्त कर दिया।


वर्जन--
राशन को दुकानों तक पहुंचाने में परिवहन ठेकेदार सूरजपाल समेत अन्य की ओर से गंभीर अनियमितताएं सामने आई थीं। जांच रिपोर्ट के आधार पर संबंधित ठेकेदार और अन्य के खिलाफ बिनौली थाने पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई। आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
-राजेश कुमार, पूर्ति निरीक्षक बड़ौत

वर्जन--

राशन सप्लाई में गड़बड़ी करने वाले ठेकेदार सूरजपाल की फर्म को ब्लैकलिस्ट करके टेंडर निरस्त कर दिया गया। यह बड़ौत व बागपत में राशन सप्लाई करते थे।
-विकास तिवारी, जिला विपणन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed