सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   crime news

Baghpat News: अपहृत मासूम बच्चा बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Apr 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
crime news
विज्ञापन
कैराना। एक महिला ने अपने तीन वर्षीय मासूम बच्चे का अपहरण करने का आरोप लगाया। महिला ने मां बेटी सहित चार आरोपियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पुलिस ने मासूम बच्चे को सकुशल बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चालान कर दिया।
Trending Videos

मोहल्ला इस्लाम नगर निवासी महिला सना ने कोतवाली पर प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बताया कि रविवार सुबह करीब 10 बजे महिला हनीफा निवासी मौहल्ला खैल थाना कांधला ने अपनी पुत्री शबनम, दामाद मुजाहिद तथा पुत्र परवेज व अज्ञात आरोपियों के साथ मिलकर उसके तीन वर्षीय बच्चे अली को उठाने का प्रयास किया था। सोमवार को वह मजदूरी पर गई थी। अपराह्न करीब तीन बजे उसके पास फोन आया कि उसके बच्चे अली को उपरोक्त आरोपी उठाकर ले गए। पीड़िता ने शक जताया कि आरोपी उसके पुत्र को जान से मार सकते हैं। आरोप है कि उपरोक्त महिला हनीफा के विरुद्ध बागपत में बच्चे के अपहरण का मुकदमा चल रहा है। पुलिस ने देर रात उपरोक्त आरोपियों सहित अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर मासूम बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया। मामले में पुलिस ने महिला गुलिस्ता व महबूब को गिरफ्तार कर चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed