{"_id":"69e67ec2d73de4a6d30cc470","slug":"crime-news-baghpat-news-c-26-1-sal1002-163797-2026-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: फिर मिली धमकी, हनी ट्रैप पीड़ित का परिवार दहशत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: फिर मिली धमकी, हनी ट्रैप पीड़ित का परिवार दहशत में
विज्ञापन
विज्ञापन
कांधला। हनी ट्रैप में फंसकर जान गंवाने वाले गांव मलकपुर निवासी बिलाल के परिजनों को सोमवार को एक बार फिर धमकी भरे फोन आए हैं। इससे पहले ही सदमे में डूबा परिवार अब दोबारा मिल रही धमकियों से भयभीत है।
परिजनों के अनुसार बिलाल की मौत के बाद भी ब्लैकमेल करने वाला गैंग सक्रिय है और लगातार फोन कर अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए पैसे की मांग कर रहा है। आरोप है कि अब गैंग के सदस्य मृतक के भाई सुहैल, भाभी रानी और उसके दोस्तों को निशाना बना रहे हैं।
परिवार का कहना है कि फोन करने वाले लोग अलग-अलग नंबरों से कॉल कर रहे हैं और महिलाओं के अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी दे रहे हैं। यही नहीं, बातचीत के दौरान आपत्तिजनक और भड़काऊ भाषा का भी इस्तेमाल किया जा रहा है।
गौरतलब है कि बिलाल को व्हाट्सएप कॉल के जरिए जाल में फंसाकर उससे करीब तीन लाख रुपये वसूले गए थे। लगातार ब्लैकमेलिंग और मानसिक दबाव के चलते उसने 14 अप्रैल को जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली थी। संवाद
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X