सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   crime news

Baghpat News: कार की बाइक में टक्कर मारने का विरोध करने पर युवक को पीटा

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Apr 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
crime news
विज्ञापन
शामली। मोहल्ला रेलपार निवासी कुलदीपक ने आदर्श मंडी थाने पर न्यायालय के आदेश पर दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि 10 फरवरी की दोपहर को उसकी बाइक उसके घर के बाहर खड़ी थी। उसी समय अंशुल व धर्मेंद्र ने अपनी गाड़ी को घर से लेकर जा रहे थे।
Trending Videos

पीड़ित का आरोप है कि आरोपियों ने जानबूझकर उसकी बाइक में बार-बार टक्कर मार दी, जिसमें उसकी बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। पीड़ित का कहना है कि जब उसने आरोपियों से ऐसा करने के बारे पूछा तो आरोपियों ने गाली गलौज करते हुए पिटाई शुरू कर दी। उसकी पत्नी प्रतिभा, आशु व अन्य लोग मौके पर पहुंचे और उसकी आरोपियों से जान बचाई। आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी। उसने 10 फरवरी को थाने पर प्रार्थना पत्र दिया, लेकिन पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई नहीं की। पीड़ित ने आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed