फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   crime news

Baghpat News: मौसेरे भाई के साथ मिलकर बड़े भाई को गोली मारी

Sun, 26 Jul 2026 01:35 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
crime news
छपरौली। गलत हरकतों के लिए टोकने और पुलिस से पकड़वाने की धमकी देने पर हेवा गांव के किसान शादाब के पेट में घर के अंदर ही उसके छोटे भाई रिहान ने मौसेरे भाई के साथ मिलकर गोली मार दी। घायल शादाब का बड़ौत के निजी अस्पताल में उपचार कराया गया। जहां चिकित्सकों ने ऑपरेशन कर पेट में धंसी गोली निकाली। घायल शादाब के पिता इलियास की तहरीर मिलने पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी रिहान को गिरफ्तार कर लिया। हेवा गांव निवासी इलियास ने बताया कि उसकी साली के बेटे आजाद निवासी चौबली और छोटे बेटे रिहान में गहरी दोस्ती है, जो अधिकांश समय एक-साथ रहते हैं और कोई काम भी नहीं करते। उसका बड़ा बेटा शादाब खेतीबाड़ी करता है, जो रिहान और आजाद को शराब पीने, लोगों के साथ गाली-गलौच करने समेत अन्य गलत हरकत करने पर टोकता रहता था। गलत हरकतों को नहीं छोड़ने पर पुलिस से पकड़वाने और कोई काम-धंधा करने के लिए कहता था। इसको लेकर रिहान अपने बड़े भाई से रंजिश रखने लगा। बृहस्पतिवार रात आजाद उसके घर आया, जिसकी शादाब के साथ कहासुनी हो गई।
विज्ञापन

आरोप लगाया कि आजाद ने रिहान के हाथ में पिस्टल और कारतूस देकर शादाब को खत्म करने के लिए कहा। तभी रिहान ने शादाब के पेट में पिस्टल सटाकर गोली मार दी। पेट में गोली लगने से शादाब घायल होकर जमीन पर गिर गया। जबकि आजाद और रिहान उन्हें धमकी देते हुए भाग गए। घायल का बड़ौत के निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। तहरीर मिलने पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली। इसमें जांच अधिकारी इंस्पेक्टर प्रभाकर कैंतुरा का कहना है कि शनिवार को आरोपी रिहान को गिरफ्तार कर लिया गया। दूसरे आरोपी आजाद की तलाश में दबिश दी जा रही है। आजाद के आपराधिक रिकॉर्ड के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed