{"_id":"6a6516851671fda90b0261fa","slug":"crime-news-baghpat-news-c-28-1-bag1001-155895-2026-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: सुशील मूंछ गिरोह का 50 हजार रुपये का इनामी शूटर विपुल पुलिस मुठभेड़ में ढेर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: सुशील मूंछ गिरोह का 50 हजार रुपये का इनामी शूटर विपुल पुलिस मुठभेड़ में ढेर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमीनगर सराय । एसटीएफ मेरठ और सिंघावली अहीर पुलिस ने शनिवार की शाम मुठभेड़ में सुशील मूंछ गिरोह के 50 हजार रुपये के इनामी शूटर विपुल उर्फ खूनी को मार गिराया। गोली लगने से घायल विपुल उर्फ खूनी को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने उसके पास से दो पिस्टल, कारतूस व खोखे और अपाचे बाइक बरामद की। शूटर खूनी शामली जिले के भभीसा गांव का रहने वाला था।
शूटर विपुल उर्फ खूनी के खिलाफ शामली, बागपत, दिल्ली, मेरठ, मुजफ्फरनगर और सहारनपुर में हत्या, लूट, डकैती, रंगदारी मांगने समेत अन्य अपराधों के 38 मामले दर्ज थे। पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार राय के अनुसार विपुल ने कुख्यात सुशील मूंछ के गिरोह में शामिल होकर कई घटनाओं को अंजाम दिया। जेल से करीब दो साल पहले जमानत पर बाहर आने के बाद विपुल ने अपने गांव के ही एक हत्या के मामले में वादी अशोक कुमार से मुकदमे की पैरवी में खर्च हुए रुपये मांगने शुरू कर दिए।
रंगदारी के तौर पर रुपये नहीं देने पर अशोक को जान से मारने की धमकी दी। इसमें अशोक ने कांधला थाने में बीते अप्रैल महीने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इस मामले में पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। फरारी काट रहे अशोक के खिलाफ कई मामलों में गैर जमानती वारंट जारी हो गए थे। शामली पुलिस ने उस पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। एसपी ने बताया कि शनिवार शाम विपुल के सिंघावली अहीर-सैड़भर मार्ग पर अपाचे बाइक से जाने की जानकारी मिली। एसटीएफ मेरठ और सिंघावली अहीर पुलिस ने घेराबंदी की तो विपुल ने गोली चला दी। पुलिस की ओर से जवाबी फायरिंग में विपुल गोली लगने से घायल होकर गिर गया। पुलिसकर्मी उसे जिला अस्पताल ले गए, लेकिन वहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। विपुल के सीने में तीन गोलियां लगी थीं। एक गोली कनपटी छूते हुए निकल गई है।