फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   crime news

Baghpat News: मां-बेटे पर हमला करने के मामले में सात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

Wed, 12 Aug 2026 01:20 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 12 Aug 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
crime news
बागपत। बसा टीकरी गांव में मां-बेटे पर हमला करने के मामले में पड़ोसी परिवार के सात लोगों के खिलाफ अदालत के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन

बसा टीकरी निवासी बाला देवी ने बताया कि उनका बेटा विकास 26 जून की सुबह ड्यूटी पर जा रहा था। आरोप है कि घर से निकलते ही पड़ोस के कर्मवीर का पालतू कुत्ता भौंकने लगा था, जिसे विकास ने बांधने के लिए बोला तो कर्मवीर पक्ष ने गाली-गलौज करते हुए विकास पर हमला किया। उसने विरोध जताया तो आरोपियों ने घर में घुसकर उस पर भी धारदार हथियार से हमला किया। इससे मां-बेटा घायल हो गए। मामले की पुलिस से शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। बाद में अदालत में अर्जी दाखिल की गई थी। अदालत के आदेश पर पुलिस ने कर्मवीर, मोहन उर्फ मोनू, दिनेश उर्फ टोनी, सुमित, अमित, अभिषेक व शिवा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली। विवेचनाधिकारी मनोज कुमार चहल का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज करके जांच शुरू कर दी गई है।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed