सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   crime news

Baghpat News: सहपाठियों पर छात्र की पिटाई कर जबड़ा तोड़ने का आरोप

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Apr 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
crime news
विज्ञापन
खेकड़ा। कस्बे के रहने वाले एक व्यक्ति ने विद्यालय में सातवीं में पढ़ने वाले सहपाठियों पर बेटे की पिटाई कर जबड़ा तोड़ने का आरोप लगाया। पुलिस ने शिकायत मिलने पर सहपाठियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Trending Videos


मोहल्ला रामपुर में रहने वाले व्यक्ति ने कोतवाली में शिकायत कर बताया कि उसका बेटा कस्बे में रेलवे स्टेशन के पास स्थित एक विद्यालय में कक्षा सात में पढ़ता है। एक अप्रैल को उसका बेटा विद्यालय में पढ़ने गया था। विद्यालय में एक सहपाठी के साथ सीट पर बैठने को लेकर उसकी कहासुनी हो गई। इसके बाद सहपाठी ने अपने दोस्त के साथ मिलकर उसके बेटे की लात घूंसों से पिटाई कर दी। पिटाई से उसके बेटे का जबड़ा टूट गया। पहले उन्होंने बेटे का सीएचसी में उपचार कराया। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे रेफर कर दिया। इसके बाद बेटे को गाजियाबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं उसका उपचार चल रहा है। जांच अधिकारी प्रभाकर कैंतुरा ने बताया कि तहरीर पर शुक्रवार रात को दो सहपाठियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed