{"_id":"69a1f3d1103d077766059eeb","slug":"crowds-of-devotees-will-gather-at-the-cave-temple-route-diversion-on-the-national-highway-baghpat-news-c-28-1-bag1001-147475-2026-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: गुफा मंदिर पर उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़, नेशनल हाईवे पर रूट डायवर्जन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: गुफा मंदिर पर उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़, नेशनल हाईवे पर रूट डायवर्जन
विज्ञापन
बागपत के गुफा मंदिर में पूजा करने पहुंचे श्रद्धालू
विज्ञापन
गुफा मंदिर पर उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़, नेशनल हाईवे पर हुआ रूट डायवर्जन
- यूपी के कई जिलों के अलावा हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली से आते हैं श्रद्धालु
- पुलिस ने दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर रूट डायवर्जन प्लान रात से लागू किया
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। होली पर्व से पहले रविवार को गुफा मंदिर पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ेगी। इसको लेकर पुलिस अफसरों ने रूट डायवर्जन प्लान बनाया है, जो 28 फरवरी की रात 12 बजे से चार मार्च की सुबह तक लागू रहेगा।
होली पर्व से पहले रविवार को गुफा मंदिर में पूजा-अर्चना करने के लिए दिल्ली, हरियाणा और राजस्थान से श्रद्धालु आते हैं। इसको लेकर नेशनल हाईवे पर भारी भीड़ उमड़ी रहती है। दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर नैथला मोड़ से लेकर लधवाड़ी मोड़ तक श्रद्धालुओं का जमावड़ा लगा रहता है। इससे वहां लंबा जाम लग जाता है। होली पर्व पर नेशनल हाईवे पर वाहनों को निकलवाने के लिए रूट डायवर्जन प्लान लागू किया, जो शनिवार रात लागू हो जाएगा।
-- इस तरह निकाले जाएंगे वाहन
यातायात पुलिस प्रभारी सतेंद्र सिंह ने बताया कि दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर शामली, मुजफ्फरनगर की तरफ से मेरठ, गाजियाबाद जाने वाले भारी वाहनों को बड़ौत-अमीनगर सराय मार्ग से होते हुए पिलाना भट्ठा से ढिकौली, चिरौड़ी और बंथला मार्ग से गंतव्य भेजा जाएगा। इसके अलावा हल्के वाहनों को नेशनल हाईवे पर लधवाड़ी मोड़ से नौरोजपुर गुर्जर, बागपत मार्ग से हाईवे पर भेजा जाएगा। इसके अलावा दिल्ली, गाजियाबाद की तरफ से आने बड़ौत, शामली और मुजफ्फरनगर जाने वाले भारी वाहनों को मवीकलां और बड़ागांव कट से पांची चौराहे से पिलाना भट्ठा, सराय बड़ौत मार्ग से भेजा जाएगा।
हल्के वाहनों को नैथला मोड़ से फैजपुर निनाना के रास्ते बड़ौत भेजा जाएगा। सोनीपत से निवाड़ा पुल से बड़ौत, शामली जाने वाले भारी वाहनों को गौरीपुर मोड़ से बागपत के राष्ट्र वंदना चौक से गंतव्य को भेजा जाएगा। हल्के वाहनों को फैजपुर निनाना के रास्ते बड़ौत भेजा जाएगा।
Trending Videos