सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Daily consumption of 56 thousand cylinders, burden of Rs 33 lakh will increase

Baghpat News: 56 हजार सिलिंडर की रोजाना खपत, 33 लाख रुपये का बोझ बढ़ेगा

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 08 Mar 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
Daily consumption of 56 thousand cylinders, burden of Rs 33 lakh will increase
विज्ञापन
बागपत। घरेलू गैस सिलिंडर पर 60 रुपये बढ़ाए जाने से लोगों को बड़ा झटका लगा है। यहां रोजाना 56 हजार सिलिंडर की खपत होती है और इस तरह 60 रुपये की बढ़ोतरी होने से रोजाना 33 लाख 60 हजार रुपये का बोझ यहां के लोगों की जेब पर बढ़ जाएगा।
Trending Videos

सरकार ने गैस सिलिंडर पर 60 रुपये की बढ़ोतरी की है, जिससे रसोई का बजट गड़बड़ाता दिख रहा है। यहां एक महीने में 16 लाख 80 हजार सिलिंडर की खपत होती है, जिनके लिए 10 करोड़ 8 लाख रुपये ज्यादा खर्च होंगे। इस तरह सिलिंडर के दाम बढ़ने पर लोगों की खूब जेब ढीली होगी। इसको लेकर गृहिणी ज्यादा नाराज दिख रही हैं, जिन्होंने सिलिंडर के दाम बढ़ने से घर का पूरा बजट बिगड़ने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
इस तरह है अलग-अलग कंपनियों के सिलिंडर की खपत
-इंडेन की 23 गैस एजेंसी हैं, जहां से महीने में 13 लाख सिलिंडर की सप्लाई होती है और इस तरह महीने में 7 करोड़ 80 लाख रुपये ज्यादा जेब से जाएंगे।
-हिंदुस्तान पेट्रोलियम की 7 गैस एजेंसी हैं, जिनसे महीने में 3 लाख 20 हजार सिलिंडर की सप्लाई होने के कारण 1 करोड़ 92 लाख रुपये ज्यादा देने होंगे।
-भारत पेट्रोलियम की दो गैस एजेंसी हैं, जिनसे महीने में 60 हजार सिलिंडर की सप्लाई होने पर 36 लाख रुपये ज्यादा जाएंगे।
----
पहले ही महंगाई ने हालत खराब की हुई। अब सिलिंडर के 60 रुपये दाम बढ़ने से रसोई का बजट बिगड़ जाएगा। सरकार को महंगाई कम करने के लिए कुछ करना चाहिए। -अर्चना शर्मा, कोर्ट रोड
--
गैस के दाम बढ़ने से रसोई का बजट बिगड़ जाएगा। इन हालात में अब घर की महिलाओं को भी काम करना पड़ेगा, तभी घर का गुजारा हो सकेगा। इतने दाम बढ़ाना गलत फैसला है। -श्वेता, ठाकुरद्वारा
--
खाद्य पदार्थों के दाम में लगातार बढ़ोतरी हो रही है और अभी तक उससे ही परेशान थे। अब गैस सिलिंडर के दाम बढ़ने से बजट पूरी तरह से बिगड़ जाएगा। महंगाई रोकने के लिए सरकार को कोई प्रावधान करना चाहिए। -साक्षी, कोर्ट रोड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed