{"_id":"69a49473dd5227c8870e308f","slug":"delhi-dehradun-expressway-to-be-inaugurated-after-jewar-airport-baghpat-news-c-28-1-bag1001-147634-2026-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: जेवर एयरपोर्ट के बाद होगा दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: जेवर एयरपोर्ट के बाद होगा दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का शुभारंभ
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का शुभारंभ नोएडा के जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट के बाद किया जाएगा, जिसका निर्माण भी पूरा हो चुका है। अब फिनिशिंग का काम भी पूर्ण हो चुका है। अप्रैल माह के प्रथम सप्ताह में एक्सप्रेसवे का शुभारंभ कराने की तैयारी शुरू कर दी गई है। इसके लिए पिछले सप्ताह एनएचएआई के अधिकारियों के साथ प्रधानमंत्री कार्यालय से आए अधिकारियों ने खेकड़ा से सहारनपुर तक निरीक्षण भी किया था।
दिल्ली के अक्षरधाम से शुरू होने वाले दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे से बागपत, शामली, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर के अलावा आसपास के जिलों व दिल्ली के लोगों को काफी फायदा होगा। अभी तक दिल्ली-देहरादून जाने में करीब छह घंटे लगते हैं, लेकिन एक्सप्रेसवे शुरू होने से सफर केवल ढाई घंटे का रह जाएगा। दिल्ली से चलने के बाद ढाई घंटे में देहरादून पहुंच जाएंगे। कई साल से चल रहा एक्सप्रेसवे का निर्माण अब पूर्ण हो चुका है, जिसमें लाइटों के साथ सीसीटीवी कैमरे और टोल प्लाजा भी तैयार कर दिया गया है।
इसको लेकर एनएचएआई के चेयरमैन संतोष यादव ने बागपत के अधिकारियों के साथ मवीकलां में एक्सप्रेसवे के निर्माण की स्थिति को देखी। उन्होंने फिनिशिंग का शेष कार्य भी जल्द निपटाने के आदेश दिए थे। मार्च माह में एक्सप्रेसवे का शुभारंभ करने की तैयारी थी, लेकिन जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का शुभारंभ होने के चलते शुभारंभ कार्यक्रम पीछे हट गया। शुभारंभ से पहले ट्रायल के लिए एक्सप्रेसवे वाहनों के लिए खोला जाएगा। इसके बाद शुभारंभ के लिए मंत्रालय की तरफ से प्रधानमंत्री कार्यालय से समय लिया जाएगा। उम्मीद जताई जा रही है कि अप्रैल माह के प्रथम सप्ताह में एक्सप्रेसवे शुरू हो सकता है।
वर्जन
-दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का निर्माण पूर्ण हो चुका है और फिनिशिंग का काम भी लगभग पूर्ण हो गया है। मार्च माह के अंतिम सप्ताह में शुरू करने की तैयारी थी, लेकिन कार्यक्रम तय नहीं हो पाया। अब अप्रैल माह के प्रथम सप्ताह में शुभारंभ हो सकता है। -नरेंद्र सिंह, परियोजना निदेशक, एनएचएआई
Trending Videos