{"_id":"699b57393b29c9d29901c817","slug":"demand-for-rapid-and-metro-trains-is-rising-in-baghpat-proposal-to-extend-to-baraut-in-the-next-phase-baghpat-news-c-28-1-smrt1010-147250-2026-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: बागपत में रैपिड व मेट्रो ट्रेन की उठ रही मांग, अगले चरणों में बड़ौत तक प्रस्ताव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: बागपत में रैपिड व मेट्रो ट्रेन की उठ रही मांग, अगले चरणों में बड़ौत तक प्रस्ताव
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। दिल्ली से मेरठ तक रैपिड व मेरठ में मेट्रो ट्रेन का रविवार को पीएम नरेंद्र मोदी ने उद्घाटन किया तो बागपत के लोगों को भी कुछ उम्मीद जगी। बागपत के लोग भी काफी समय से दिल्ली से यहां तक रैपिड व मेट्रो ट्रेन चलवाने की मांग उठा रहे हैं। इसमें कुछ समय जरूर लग सकता है मगर इन ट्रेनों का अगले चरणों में बड़ौत तक चलाने का प्रस्ताव है। वहीं लोगों का मानना है कि जिस तरह से परिवहन व्यवस्थाओं में तेजी से सुधार हो रहा है तो बागपत को रैपिड व मेट्रो ट्रेन मिलने में ज्यादा लंबा समय नहीं लगेगा।
देश की राजधानी दिल्ली से बागपत के लिए परिवहन व्यवस्थाओं में पहले के मुकाबले सुधार जरूर हुआ है। पहले सड़कें काफी खराब होने के कारण बसों की संख्या काफी कम थी मगर उप्र रोडवेज की बसों को बढ़ाया गया तो दिल्ली सरकार ने दो महीने पहले ही सीएनजी की चार बसों को बड़ौत तक चलाया है। इससे उन लोगों को काफी फायदा हो रहा है जो यहां से रोजाना दिल्ली, नोएडा व गाजियाबाद में नौकरी व व्यापार के लिए जाते हैं। ऐसे लोगों की संख्या बागपत में कम नहीं है बल्कि यहां से हजारों लोग रोजाना वहां जाते हैं। इसलिए ही लोग काफी समय से दिल्ली से बागपत तक रैपिड व मेट्रो ट्रेन चलवाने की मांग कर रहे हैं।
बागपत के सांसद भी इसके लिए लगातार मंत्रियों व अधिकारियों से मिलते रहे हैं। रैपिड के लिए अभी तक दिल्ली से मेरठ तक की लाइन पर काम चल रहा था जो अब पूरा होने पर बागपत के लोगों को अपने लिए भी उम्मीद लगने लगी है। लोगों को अब लगने लगा है कि अगले कुछ समय में दिल्ली से बड़ौत के लिए प्रस्तावित रैपिड व मेट्रो ट्रेन के लिए कार्य शुरू हो सकता है। यह उम्मीद पूरी होती है तो बागपत के लोगों को काफी फायदा मिलेगा।
--
दिल्ली से बड़ौत तक रैपिड व मेट्रो ट्रेन चलवाने की मांग को लेकर मैने मंत्रालय में पत्र भी सौंपा था। अगले चरणों में इस रूट पर भी कार्य होगा। यह रूट प्रस्तावित है और कुछ समय लग सकता है मगर यह मांग पूरी जरूर होगी। इस मांग को समय-समय पर उठाता रहुंगा, जिससे कार्य जल्दी हो। डॉ. राजकुमार सांगवान, सांसद
बागपत के विकास के लिए रैपिड व मेट्रो ट्रेन जरूरी है, क्योंकि परिवहन व्यवस्था बेहतर होती है तो इसका फायदा हमारे जिले को जरूर मिलेगा। यहां व्यवसाय भी बढ़ेगा और रोजगार के लिए दिल्ली तक जाने में परेशानी भी नहीं होगी। सरकार इसके लिए कार्य कर रही है। योगेश धामा, विधायक बागपत
बागपत से काफी लोग रोजाना दिल्ली, नोएडा व गाजियाबाद जाते हैं। इसके लिए परिवहन व्यवस्था अच्छी होनी जरूरी है। पिछले कुछ समय में काफी सुधार हुआ है और उसका फायदा लोगों को मिल रहा है। रैपिड व मेट्रो भी बागपत तक शुरू होती है तो इसका बड़ा फायदा लोगों को मिलेगा। हरीश चौधरी
जिस तरह से मेरठ में रैपिड व मेट्रो ट्रेन की शुरूआत हुई है। इस तरह अब दिल्ली से बागपत के लिए इसकी शुरूआत होनी चाहिए। इसकी मांग काफी लंबे समय से उठाई जा रही है और इसपर अभी काम शुरू होगा तो इसमें कई साल लग जाएंगे। इसलिए इसपर काम शुरू कराया जाना चाहिए। अमित चौहान
Trending Videos