{"_id":"6988f2d7624ba9d3fc099de8","slug":"demand-to-increase-number-of-buses-on-daha-barnawa-route-baghpat-news-c-28-1-smrt1003-146428-2026-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: दाहा-बरनावा मार्ग पर बसों की संख्या बढ़ाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: दाहा-बरनावा मार्ग पर बसों की संख्या बढ़ाने की मांग
विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। दाहा-बरनावा मार्ग पर बसों की कमी के कारण दस गांव के लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने परिवहन विभाग से बसों की संख्या बढ़ाने की मांग की।
मार्ग से जुड़े गांव के विजय, राहुल, मनीष समेत अन्य लोगों का कहना है कि मार्ग पर बसों की संख्या कम होने के कारण घंटों तक स्टैंडों पर खड़े होकर बसों का इंतजार करना पड़ता है। इससे समय पर अपने गंतव्य तक नहीं पहुंच पाते हैं। मजबूरी में डग्गामार वाहनों में दोगुना किराया देकर सफर करना पड़ रहा है। बताया कि शाम छह बजे के बाद तो मार्ग पर बसें ही नहीं मिलती हैं। परिवहन विभाग की अनदेखी के कारण मार्ग से जुड़े बरनावा, पलड़ा, पलड़ी, मुलसम, शाहजहांपुर, गढ़ी, चंदायन, संतगनर, दाहा समेत दस गांव के लोगों को परेशानियों को सामना करना पड़ रहा है।
ये बोले लोग
मार्ग पर बसों की कमी के कारण समय पर अपने गंतव्य तक नहीं पहुंच पाते हैं। परेशानी का हल करने के लिए मार्ग पर बसों की संख्या बढ़ाई जानी चाहिए।- विकास राणा, दाहा
समय पर बसें नहीं मिलने से डग्गामार वाहनों में सफर करने को मजबूर होना पड़ता है। इनमें समय व किराया अधिक लगता है, जिससे लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। जितेंद्र, मुलसम
वर्जन--
मार्ग पर बसों की संख्या घटना व बढ़ना यात्रियों पर निर्भर करता है। पहले मार्ग का सर्वे कराया जाएगा, इसके बाद ही बसों के बढ़ाने पर निर्णय लिया जाएगा। प्रमोद कुमार, बस संचालन प्रभारी
Trending Videos

वर्जन