सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The wealth of knowledge is such that it gives support at all times: Acharya Devvrat

विद्या का धन ऐसा, जो हर समय देता है सहारा : आचार्य देवव्रत

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 09 Feb 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
The wealth of knowledge is such that it gives support at all times: Acharya Devvrat
विज्ञापन
रमाला। किरठल गांव के गोडविन पब्लिक स्कूल में रविवार को रजत जयंती समारोह मनाया गया। वहां आए गुजरात एवं महाराष्ट्र के राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने कहा कि जिंदगी में विद्या ऐसा धन है, जो व्यक्ति को हर समय सहारा देकर आगे बढ़ने का काम करता है। इसलिए विद्या का धन हर किसी के पास होना जरूरी है और इसके लिए सभी को मेहनत करनी चाहिए।
Trending Videos

कार्यक्रम का शुभारंभ राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर किया। छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक और नृत्य कार्यक्रम प्रस्तुत किए। राज्यपाल ने कहा कि विद्या का धन व्यक्ति को हर समय सहारा देकर आगे बढ़ाने का काम करता है। उन्होंने कहा कि अपने बेटे और बेटियों में भेदभाव न करते हुए उन्हें शिक्षित करें। एक पढ़ा-लिखा व्यक्ति पूरे परिवार का भाग्य बदल देता है। जिन लोगों ने शिक्षा को जीवन का आधार बनाया है, वह सदा आगे बढ़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अपने बच्चों पर पूरी निगरानी रखें और यदि परिवार का एक बालक संस्कारहीन हो जाता है तो ऐसा परिवार सब कुछ होते हुए भी आगे नहीं बढ़ सकता। हम सब की असली पूंजी हमारी संतान है। इसलिए अपने बच्चों को गुणवान, संस्कारवान, अनुशासित बनाएं। उन्होंने कार्यक्रम में पहुंचे सभी लोगों से अपील करते हुए कहा कि सभी प्राकृतिक खेती करें। कीटनाशक और यूरिया, डीएपी का प्रयोग खेती में कम से कम करें। इनका इस्तेमाल करने से हमारे शरीर में खाने के सहारे जहर पहुंचता है।
प्राकृतिक खेती के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है और इस तरफ किसान लौट रहे हैं। इसका फायदा भी किसानों को मिल रहा है। इसलिए सभी को इस बारे में विचार करना चाहिए और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देना चाहिए। इस मौके पर कॉलेज के प्रबंधक कुशाग्र चौधरी, डॉ. सुबोध चौहान, एमएलसी श्रीचंद शर्मा, रमाला मिल के उपसभापति जयदेव सिंह, डॉ. कुलदीप उज्ज्वल, सुधीर प्रमुख आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed