सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Farmer's body found behind gas warehouse in Barwad

Baghpat News: बड़ावद में गैस गोदाम के पीछे मिला किसान का शव

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 09 Feb 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
Farmer's body found behind gas warehouse in Barwad
विज्ञापन
बिनौली। बड़ावद गांव के जंगल में गैस गोदाम के पीछे किसान गजेंद्र (58) निवासी नांगल का शव पड़ा हुआ मिला। इसकी सूचना मिलने पर आए पुलिसकर्मियों ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी।
Trending Videos

बागपत के चमरावल मार्ग निवासी तेजपाल ने बताया कि उनकी बुआ का बेटा गजेंद्र निवासी नागल खेतीबाड़ी करते थे। कई दिन पहले गजेंद्र घर से गुराना गांव में अपनी छोटी बहन के यहां गए हुए थे। रविवार सुबह बड़ावद गांव में खेत में काम करने जा रहे किसानों को गैस गोदाम के पीछे खेत में गजेंद्र का शव पड़ा हुआ मिला। इसकी सूचना पर आए पुलिसकर्मियों ने पहचान करने के बाद परिवार वालों को घटना के बारे में बताया। पुलिस की जांच में गजेंद्र के शरीर पर चोट का कोई निशान नहीं मिला। गजेंद्र पांच भाइयों में दूसरे नंबर के थे। इसमें जांच अधिकारी राकेश कुमार शर्मा का कहना है कि जहरीला पदार्थ निगलने से मौत होने की आशंका जताई जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत होने के सही कारणों का पता चलेगा। उसी के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed