{"_id":"69b69e82dd11b7c81905d015","slug":"demand-to-remove-transformers-kept-in-the-open-behind-the-primary-school-baghpat-news-c-28-1-bag1001-148288-2026-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: प्राथमिक विद्यालय के पीछे खुले में रखे ट्रांसफार्मरों को हटवाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: प्राथमिक विद्यालय के पीछे खुले में रखे ट्रांसफार्मरों को हटवाने की मांग
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो 9
संवाद न्यूज एजेंसी
अमीनगर सराय। बसौद गांव के ग्रामीणों ने प्राथमिक विद्यालय एक के पीछे रखे ट्रांसफार्मर को हटवाने की मांग की। लोगों का कहना है कि खुले में रखे ट्रांसफार्मर से बच्चों के साथ हादसा होने का खतरा बना हुआ है।
बसौद गांव निवासी ताराचंद गुप्ता, अमजद, नीरज, आस मोहम्मद, सोनू आदि ने बताया कि प्राथमिक विद्यालय की पिछली दीवार के बराबर में दो ट्रांसफार्मर रखे हुए हैं। दोनों ट्रांसफार्मरों के आसपास सुरक्षा का कोई इंतजाम भी नहीं है। प्राथमिक विद्यालय में आने वाले बच्चे भी ट्रांसफार्मर के आसपास ही खेलते रहते हैं, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। उन्होंने बताया कि ऊर्जा निगम के अफसरों से कई बार ट्रांसफार्मरों को हटवाकर दूसरी जगह लगाने की मांग की गई, लेकिन समस्या का समाधान नहीं कराया गया। उन्होंने जल्द ही ट्रांसफार्मरों को हटवाने की मांग की। इस मामले में ऊर्जा निगम के अवर अभियंता केवी सिंह का कहना है कि ट्रांसफार्मरों की चाहरदीवारी और अन्य सुरक्षा व्यवस्थाओं के लिए प्रस्ताव बनाकर भेजा गया है। मंजूरी मिलने पर जल्द ही व्यवस्था करा दी जाएगी।
Trending Videos