सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   District Panchayat members created ruckus, accusing officials of corruption

Baghpat News: जिला पंचायत के अफसरों पर भ्रष्टाचार का आरोप लगा सदस्यों ने किया हंगामा

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Mar 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
District Panchayat members created ruckus, accusing officials of corruption
विज्ञापन
बागपत। जिला पंचायत की बोर्ड बैठक में शनिवार को रालोद व भाजपा के सदस्यों ने अधिकारियों पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाकर हंगामा किया। चहेते ठेकेदारों को टेंडर देने, एक-एक ठेकेदार को बीस-बीस काम देने, नाले व सड़कें बनते ही टूटने पर भी भुगतान करके भ्रष्टाचार को बढ़वा देने का आरोप लगाया। इनकी जांच कराने के आश्वासन पर सदस्य शांत हुए।
Trending Videos

जिला पंचायत सभागार में अध्यक्ष ममता किशोर की अध्यक्षता में बैठक शुरू हुई। रालोद के सदस्य बसंत तोमर ने कहा कि विकास कार्यों के टेंडर अधिकारी अपने चहेते ठेकेदारों को देते हैं और अन्य कोई निविदा डालता है तो उसे कमी बताकर निरस्त कर दिया जाता है। एक-एक ठेकेदार को बीस-बीस काम के टेंडर दिए गए हैं। किसी अन्य ठेकेदार को टेंडर मिलता है तो उसको वर्क ऑर्डर जारी नहीं किए जाते हैं और कार्य अटकाए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप लगाया कि ठेकेदारों व अधिकारियों के साथ ही इंजीनियरों की सांठगांठ चल रही है और किसी कार्य की जांच तक नहीं कराई जाती है। इस पर सही कार्य नहीं करने वाले ठेकेदारों को नोटिस देने और कार्यों की गुणवत्ता खराब होने पर भुगतान रोकने की बात कही गई। जिला पंचायत सदस्यों की देखरेख में कार्य कराने के लिए कहा गया।
भाजपा के सदस्य मनुपाल बंसल ने कहा कि टेंडर होते ही कार्य शुरू होने चाहिएं, मगर अधिकारी उनको लटकाकर रखते हैं। इसलिए कार्य नहीं हो रहे हैं और लोग इस कारण परेशान हो चुके हैं। रालोद के सदस्य सुभाष गुर्जर ने कहा कि जिला पंचायत कार्यालय का नाम चौधरी चरण सिंह के नाम पर रखा जाए और बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा भी यहां लगनी चाहिए।
सदस्य शाहिदा ने कहा कि एक्सप्रेसवे के कट पर चौधरी चरण सिंह, बाबा शाहमल, धनसिंह कोतवाल समेत अन्य महापुरुषों की प्रतिमा लगनी चाहिए। सदस्य जयकुमार ने हर वार्ड में पांच-पांच वाटर कूलर लगवाने की मांग की। सभी सदस्यों के घरों पर साइन बोर्ड लगवाने का प्रस्ताव भी रखा गया। इन सभी प्रस्तावों को पास कर दिया गया। इस दौरान सदस्य रविंद्र बली, महबूब अली, सुनीता, रीता, सीमा, साक्षी, प्रवींद्र, सुनील कुमार आदि मौजूद रहे।
-बड़ौत की दुकानों का किराया बढ़ेगा, गांवों में कर माफ होगा
बोर्ड बैठक में प्रस्ताव रखा गया कि बड़ौत में जिला पंचायत की किराये पर दी गई दुकानों का किराया बढ़ाया जाए, जो 25 प्रतिशत बढ़ेगा। खनिज परिवहन का ठेका छोड़ा जाएगा और उस पर 15 प्रतिशत की बढ़ोतरी होगी। कार्यालय के नवीनीकरण, नया कार्यालय व सभागार निर्माण के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। गांवों में विभव एवं संपत्ति कर से छोटी दुकानों को दूर रखकर उनका कर माफ किया जाएगा।
-60 करोड़ रुपये का बजट पुनरीक्षित हुआ, 32 करोड़ का प्रस्ताव पास
बोर्ड बैठक में वित्तीय वर्ष 2025-26 का बजट पुनरीक्षित किया गया, जो 31,94,93,428 रुपये से 60,80,08,551 रुपये किया गया। वहीं वर्ष 2026-27 के लिए 32,64,22,967 रुपये के बजट का प्रस्ताव पास किया गया। इनके अलावा हेल्थ ग्रांट से ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट की कार्ययोजना स्वीकृत की गई। कांवड़ मार्ग की मरम्मत, प्रकाश व्यवस्था आदि कार्य के लिए प्रस्ताव पास किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed