{"_id":"699af8eea1478ba7b00b7de1","slug":"dogs-bite-over-100-people-children-get-anti-rabies-vaccine-baghpat-news-c-28-1-bpt1002-147214-2026-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: कुत्तों ने सौ से अधिक लोगों, बच्चों को काटा, एंटी रैबीज वैक्सीन लगवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: कुत्तों ने सौ से अधिक लोगों, बच्चों को काटा, एंटी रैबीज वैक्सीन लगवाई
विज्ञापन
विज्ञापन
-जिलेभर के अस्पताल व स्वास्थ्य केंद्रों में कुत्तों के काटने के बाद पहुंचे लोग, कुत्तों को पकड़ने की उठाई मांग
फोटो-पांच की सीरिज
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। जिलेभर में रविवार को कुत्तों का आतंक रहा। यहां रविवार को 100 से अधिक लोगों व बच्चों को काटकर घायल कर दिया। घायलों ने अस्पताल व स्वास्थ्य केंद्रों में पहुंचकर एंटी रैबीज वैक्सीन लगवाई। वहीं कुत्तों का आतंक बढ़ने पर लोगों ने उनको पकड़वाने के लिए अधिकारियों से मांग की।
बाछौड़ गांव में कक्षा सात का छात्र दक्ष घर से ट्यूशन के लिए साइकिल से जा रहा था। रास्ते में कुत्ते ने पैर में काटकर घायल कर दिया। परिजनों ने जिला अस्पताल में पहुंचकर छात्र को एंटी रैबीज वैक्सीन लगवाई। नैथला गांव में महिला जायदा घर के बाहर खड़ी थी, तभी कुत्ते ने पैर में काटकर घायल कर दिया। पाबला बेगमाबाद गांव में सतवीर को भी घर से बाजार में जाते समय पैर में काटकर घायल कर दिया। इन्होंने भी जिला अस्पताल में पहुंचकर एंटी रैबीज वैक्सीन लगवाई। वहीं पिलाना सीएचसी में 65 व डौला गांव में 26 मरीजों ने एंटी रैबीज वैक्सीन लगवाई।
इसमें मुकारी की छवि, पांची का सूद, पिलाना निवासी देवा, खट्टा प्रहलादपुर निवासी संगीता, रोशनगढ़ निवासी दीपा, ढिकौली निवासी सुहैब, ढिकौली निवासी आरव, सलावतपुर खेड़ी निवासी धर्म सिंह, सांकलपुट्टी निवासी बिट्टू, ललियाना निवासी अब्दुल, मुजाहिद, बालैनी निवासी रियान को घायल किया। इसके अलावा पिलाना निवासी रोहित, मुकारी निवासी दीपक, बालैनी निवासी बीर सिंह, गौसपुर निवासी शहबाज, दत्तनगर निवासी योगी, नवादा निवासी राहुल ने अस्पताल में पहुंचकर एंटी रैबीज वैक्सीन लगवाई। अग्रवाल मंडी टटीरी कस्बे के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर टटीरी निवासी राधिका, राकेश, चौहल्दा निवासी सतीश, बली निवासी शांतनु, निबाली निवासी सोनिया को एंटी रैबीज वैक्सीन लगवाई गई।
--
कुत्ते के काटने के मामले रविवार को कुछ ज्यादा आ रहे हैं और यह पिछले कई सप्ताह से हो रहा है। लोगों को एंटी रैबीज वैक्सीन लगाई जाती है और उनको घाव ज्यादा होने पर उसे गंदगी से दूर रखने की सलाह दी जाती है। -डॉ. तीरथलाल, सीएमओ
Trending Videos