सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Don't let chemical colours spoil your complexion on Holi.

Baghpat News: होली पर कहीं चेहरे की रंगत न बिगाड़ दें केमिकल वाले रंग

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 28 Feb 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
Don't let chemical colours spoil your complexion on Holi.
विज्ञापन
- हर्बल रंगों के इस्तेमाल की सलाह दे रहे चिकित्सक, रंग लगने से त्वचा पर पड़ सकता है प्रतिकूल असर
Trending Videos

- होली पर त्वचा बचाने के लिए शरीर पर लगाए नारियल व सरसों का तेल, इससे नहीं पड़ेगा रंग का असर
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। होली पर केमिकल वाले रंग चेहरे की रंगत न बिगाड़ दें, क्योंकि यह रंग चेहरे के लिए काफी नुकसानदायक रहते हैं। ऐसे में त्वचा को खराब होने से बचाने के लिए चिकित्सक सरसों व नारियल का तेल लगाने की सलाह दे रहे हैं। वहीं हर्बल रंगों के इस्तेमाल करने की सलाह दे रहे हैं।
बाजारों से दुकानदारों ने होली पर्व को लेकर तैयारी शुरू कर दी है। बाजार में ऐसे गुलाल आए हैं, जिसे लगाने पर शरीर में एलर्जी हो सकती है। केमिकल युक्त रंग से त्वचा रोग होने का खतरा अधिक रहता है। बाजार में गुलाल भी तीन प्रकार के हैं। इसे हर्बल बताकर बेचा जाता है। कुछ में मिट्टी की मिलावट होती है। वहीं केमिकल व रंग मिलाकर भी गुलाल तैयार होता है। यह सेहत के लिए खतरनाक होता है। थोक में इसका रेट 15 से 20 रुपये पैकेट बेचा जा रहा है और खुला सौ रुपये किलो तक मिल रहा है। ग्राहक पकड़ न पाएं, इसके लिए गुलाल में खुशबू के लिए फ्रेगरेंस मिलाया जाता है, ताकि इसे वह आराम से ले सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन


- सरसों व नारियल का लगाएं तेल, त्वचा पर नहीं पड़ेगा असर
जिला अस्पताल के त्वचा रोग विशेषज्ञ डाॅ. विक्रांत चौबे ने होली पर्व पर त्वचा को बचाने के लिए बचाव की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि होली खेलने से पहले अपने पूरे शरीर पर नारियल या सरसों के तेल की परत लगा लें। इस तेल के इस्तेमाल के बाद त्वचा पर रंग नहीं चढ़ेगा और उससे त्वचा को नुकसान नहीं पहुंचेगा। इसके अलावा गाढ़ा मॉइश्चराइजर या एलोवेरा जेल की मोटी परत लगाने, 40 एसपीएफ वाला सनस्क्रीन इस्तेमाल कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed