सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Electricity Department's Online Portal to Remain Closed for 16 Hours

Baghpat News: 16 घंटे बंद रहेगा बिजली विभाग का ऑनलाइन पोर्टल

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
Electricity Department's Online Portal to Remain Closed for 16 Hours
विज्ञापन
-स्मार्ट मीटर कनेक्शनधारी दोपहर तक कराएं रिचार्ज
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। विद्युत विभाग का ऑनलाइन पोर्टल 16 घंटे बंद रहेगा। परेशानी से बचने के लिए स्मार्ट मीटर कनेक्शन वाले उपभोक्ता शुक्रवार दोपहर तक ही अपने कनेक्शन को रिचार्ज करा लें। अन्यथा 16 घंटे तक आपूर्ति बाधित रहेगी।
शुक्रवार रात 10 बजे से शनिवार दोपहर 2 बजे तक बिजली विभाग का ऑनलाइन पोर्टल बंद रहेगा। 16 घंटे तक पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड एवं सहयोगी डिस्कॉम पूर्वांचल, मध्यांचल, दक्षिणांचल की आरएमएस बिलिंग प्रणाली को सुधारने के लिए कार्य किया जाएगा। विद्युत वितरण खंड प्रथम के अधिशासी अभियंता बृजेश कुमार यादव ने बताया कि बिलिंग प्रणाली की मरम्मत का कार्य किए जाने के कारण स्मार्ट मीटर कनेक्शन धारी उन उपभोक्ताओं को दिक्कत का सामना करना पड़ेगा, जिनका रिचार्ज खत्म हो गया हैै। परेशानी से बचने के लिए शुक्रवार दोपहर तक ही रिचार्ज करा लें। अन्यथा वह 16 घंटे बाद ही अपने कनेक्शन पर रिचार्ज करा पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed