सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Examinations for vocational courses have commenced.

Baghpat News: व्यावसायिक पाठ्यक्रमों की परीक्षा शुरू कराई गई

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 09 Apr 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
Examinations for vocational courses have commenced.
विज्ञापन
-जिले के सात कॉलेजों का दिगंबर जैन कॉलेज को बनाया गया परीक्षा केंद्र
Trending Videos

फोटो संख्या 4
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की व्यावसायिक पाठ्यक्रमों की परीक्षा बुधवार से शुरू हो गई। नगर के दिगंबर जैन कॉलेज में जिले के सात कॉलेजों के विद्यार्थियों ने दो पालियों में परीक्षा दी। वहीं 11 अप्रैल से एनईपी की परीक्षाएं भी शुरू हो रही हैं।
कॉलेज में बीपीएड, बीएबीएड, डीएलएड, बीएससी बायोटेक ऑनर्स, बीएससी माइक्रोबायोलॉजी समेत अन्य व्यावसायिक पाठ्यक्रमों की परीक्षा कड़ी निगरानी में कराई गई। परीक्षा शुरू होने से पहले विद्यार्थियों की चेकिंग की गई। प्राचार्य डॉ़ डीसी मौर्य ने बताया कि कॉलेज में जिले के सात कॉलेजों के परीक्षार्थियों ने दो पालियों में परीक्षा दी। पहली पाली सुबह दस से दोपहर एक बजे तक और दूसरी पाली दो बजे से शाम पांच बजे तक हुई। वहीं 11 अप्रैल से एनईपी की परीक्षाएं भी शुरू हो रही हैं। परीक्षा के लिए छात्रों द्वारा अपने एडमिट कार्ड भी डाउनलोड किए जा रहे हैं। प्राचार्य ने बताया कि बीए, बीकॉम, बीएससी एनईपी (ओल्ड) पाठ्यक्रमों की परीक्षाएं 11 अप्रैल से दो पालियों में शुरू होंगी, जो 29 मई तक कराई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed