{"_id":"69d6be999716e203df0fce67","slug":"car-enters-expressway-guided-by-google-maps-two-btech-students-die-after-crashing-into-a-stone-baghpat-news-c-28-1-bag1001-149699-2026-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: गूगल मैप से एक्सप्रेसवे पर चढ़ी गाड़ी, पत्थर से टकराने पर बीटेक के दो छात्रों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: गूगल मैप से एक्सप्रेसवे पर चढ़ी गाड़ी, पत्थर से टकराने पर बीटेक के दो छात्रों की मौत
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। गूगल मैप से मंगलवार रात दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर चढ़ी गाड़ी मवीकलां के पास लगाए गए पत्थरों से टकराने पर बीटेक के दो छात्रों प्रयागराज कौशिक (25) निवासी आर्य नगर और कपिल पाराशर (24) निवासी कुंज एक्सटेंशन-दो नांगलोई दिल्ली की मौत हो गई। दोनों अपने परिवार में इकलौते थे। प्रयागराज के पिता राजेंद्र कौशिक नीति आयोग में अवर सचिव हैं।
उन्होंने बताया कि उनका बेटा प्रयागराज कौशिक हरियाणा के बहादुरगढ़ की पीडीएम यूनिवर्सिटी में बीटेक की पढ़ाई कर रहा था। मंगलवार को यूनिवर्सिटी में प्रयागराज और साथियों को बीटेक फाइनल की डिग्री मिली। यूनिवर्सिटी से ही प्रयागराज अपने दोस्त कपिल पाराशर के साथ हरिद्वार में गंगा स्नान और प्रसाद चढ़ाकर नौकरी की कामना करने की बात कहकर निकला था। मंगलवार रात करीब 12 बजे दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर मवीकलां गांव के पास रास्ता रोकने के लिए रखे गए बड़े पत्थरों से उनकी टाटा पंच गाड़ी टकरा गई। हादसे में प्रयागराज और कपिल की मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिसकर्मियों ने घटना के बारे में सूचना दी। उन्होंने बताया कि प्रयागराज और कपिल मोबाइल में गूगल मैप पर रास्ता देखकर हरिद्वार की तरफ जा रहे थे। मोबाइल में हादसे के समय गूगल मैप खुला हुआ मिला। एलिवेटेड मार्ग से आगे एक्सप्रेसवे को गूगल मैप पर चालू और रास्ता क्लियर दिखाया गया था लेकिन एक्सप्रेसवे पर चढ़ते ही हादसा हो गया। इस मामले में सीओ विजय चौधरी का कहना है कि एक्सप्रेसवे पर रास्ता रोकने के लिए लगवाए गए पत्थरों से गाड़ी टकराने से हादसा हुआ है। इस मामले में परिजन कोई शिकायत देंगे तो उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
-गूगल मैप के सहारे न रहें, खुद भी रखें ध्यान
सीओ विजय चौधरी ने कहा कि गूगल मैप के सहारे ही नहीं रहना चाहिए। सफर करते हुए खुद भी ध्यान रखें, इस तरह अपनी सुरक्षा कर सकते हैं। एक्सप्रेसवे का 14 अप्रैल को उद्घाटन होना है और इसलिए ही वाहनों को रोकने के लिए इस पर पत्थर रखे गए हैं। पत्थर अस्थायी होने के कारण गूगल मैप पर रास्ता साफ दिखाई देता है और इस कारण यहां हादसे होते हैं। कोहरे के दौरान भी कई बार हादसे हुए थे और तब यातायात पुलिस को तैनात करना पड़ा था।
-एक अन्य कार भी पत्थरों से टकराई
बीटेक के छात्रों की कार टकराने के कुछ देर बाद ही वहां एक अन्य कार वैगनआर भी पत्थर से टकराई। उस कार को चला रहे युवक अमित को ज्यादा चोट नहीं आई और तुरंत ही अस्पताल ले गए। वहां से उपचार के बाद उनको छुट्टी दी गई। इन हादसों को देखते हुए अधिकारियों ने वहां रात में पुलिस को तैनात करने की बात कही है।
Trending Videos