सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Emphasis on participation in environmental protection and adopting civic duties

Baghpat News: पर्यावरण संरक्षण में भागीदारी, नागरिक कर्तव्यों को अपनाने पर जोर दिया

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 30 Mar 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
Emphasis on participation in environmental protection and adopting civic duties
विज्ञापन
-राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने नगर के एक फार्म हाउस में कराई गोष्ठी
Trending Videos

फोटो संख्या तीन

संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना के सौ साल पूरे होने के उपलक्ष्य में किए जा रहे कार्यक्रमों के तहत रविवार को नगर के दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे स्थित फार्म हाउस में गोष्ठी कराई गई। इस गोष्ठी में पर्यावरण संरक्षण में भागीदारी और नागरिक कर्तव्यों को अपनाने पर विशेष चर्चा हुई।

मेरठ प्रांत प्रचारक अनिल कुमार ने बताया कि संघ की सौ वर्ष की यात्रा पूर्ण हो चुकी है। संघ का यह प्रयास केवल संगठनात्मक ऊर्जा का विस्तार नहीं है, यह राष्ट्र की चेतना को नई दिशा देने वाला एक सामाजिक संकल्प है। उन्होंने सामाजिक विषमताओं और पारिवारिक विघटन को बड़ी समस्या बताया। पर्यावरणीय असंतुलन भी एक गंभीर चुनौती के रूप में सामने है। इसके साथ ही आर्थिक पर निर्भरता और नागरिक दायित्वों की शिथिलता भी देश को प्रभावित कर रही है। इन सभी चुनौतियों का समाधान खोजना आवश्यक है। उन्होंने इन समस्याओं के समाधान के लिए संघ के प्रयासों पर जोर दिया। सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन और पर्यावरण संरक्षण पर जोर दिया जाना चाहिए। इनके अलावा भी कई समाधान बताए गए। इस मौके पर विभाग कार्यवाह प्रमोद, सह विभाग कार्यवाह विकास माजरा, जिला कार्यवाह जोगेंद्र, अरविंद शास्त्री, एडवोकेट हरबीर सिंह, आलोक शास्त्री आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed