{"_id":"6a05b673ce11967f1508d3a3","slug":"exercising-strengthens-muscles-pramod-kumar-baghpat-news-c-28-1-bpt1002-151667-2026-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यायाम करने से मांसपेशी होती है मजबूत : प्रमोद कुमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यायाम करने से मांसपेशी होती है मजबूत : प्रमोद कुमार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
फोटो-एक
संवाद न्यूज एजेंसी
अग्रवाल मंडी टटीरी। कस्बे के आर्य समाज भवन में बृहस्पतिवार को योग कक्षा हुइ, जिसमें शिक्षकों ने सूक्ष्म व्यायाम का अभ्यास कराया और लोगों को स्वस्थ रहने की शपथ दिलाई गई। इस पहल का उद्देश्य शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देना था।
योग शिक्षक डॉ. प्रदीप, राकेश आर्य और प्रमोद कुमार ने प्रतिभागियों को सूक्ष्म व्यायाम का अभ्यास कराया। प्रमोद कुमार ने सूक्ष्म व्यायाम के कई लाभ बताए। उन्होंने कहा कि इन अभ्यासों से मांसपेशियां मजबूत होती हैं और शरीर में लचीलापन आता है। प्रमोद कुमार ने जोर दिया कि सूक्ष्म व्यायाम करते समय प्रत्येक गतिविधि पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए। उन्होंने यह भी सलाह दी कि इन्हें अपनी शारीरिक क्षमता के अनुसार दिन में दो बार अवश्य करना चाहिए। योग कक्षा में सतीश आर्य, आर्य भूषण, रामफल आर्य, मनीष सिंघल, कविता आर्य, सौम्या आर्य और अंजू सहित कई लोग मौजूद रहे।
Trending Videos