सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Family Refuses Last Rites Until FIR Is Filed in Varun Shooting Case

बागपत डबल मर्डर: वरुण के अंतिम संस्कार से पहले इंसाफ की मांग, FIR दर्ज करने पर अड़े परिजन, पुलिस अलर्ट

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 11 Jun 2026 09:57 AM IST
विज्ञापन
सार

बागपत के बड़ौत में हिस्ट्रीशीटर वरुण के परिजनों और समर्थकों ने आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज होने तक अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

Family Refuses Last Rites Until FIR Is Filed in Varun Shooting Case
मौके पर मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बागपत के बड़ौत में गोलीबारी की घटना में मृत हिस्ट्रीशीटर वरुण के परिजनों और समर्थकों ने अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया। उनका कहना है कि जब तक घटना में शामिल लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज नहीं की जाती और कार्रवाई शुरू नहीं होती, तब तक अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा। इसको लेकर क्षेत्र में तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

 

पोस्टमार्टम के बाद घर पहुंचा शव

गुरुवार को पोस्टमार्टम के बाद वरुण का शव उसके बड़ौत स्थित आवास पर लाया गया। शव पहुंचते ही परिजन, रिश्तेदार और समाज के लोग बड़ी संख्या में एकत्र हो गए। इस दौरान लोगों ने स्पष्ट किया कि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किए बिना अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी की गिरफ्तारी की उठी मांग

परिजनों और समर्थकों ने मांग की कि गोली मारने वाले आरोपियों के खिलाफ तत्काल प्राथमिकी दर्ज की जाए और उनकी जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए। मौके पर मौजूद लोगों ने कहा कि घटना में दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि परिवार को न्याय मिल सके।

पिता की रिहाई की भी मांग

प्रदर्शन के दौरान लोगों ने वरुण के पिता बाबूराम की रिहाई की मांग भी उठाई। इस संबंध में प्रशासन से उचित कार्रवाई करने की अपील की गई।
 

पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा

कोताना रोड स्थित आवास पर बड़ी संख्या में लोगों के जुटने के कारण पुलिस प्रशासन सतर्क हो गया। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। अधिकारियों द्वारा स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed