सब्सक्राइब करें

UP में 25 सेकंड में डबल मर्डर: व्यापारी के पेट में दो, जांघ में एक, विकास के दिल में धंसी एक गोली; बड़ा खुलासा

अमर उजाला नेटवर्क, बागपत Published by: Sharukh Khan Updated Thu, 11 Jun 2026 10:21 AM IST
सार

बागपत में व्यापारी सोहनलाल की पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला है कि उनको तीन गोलियां पेट में लगी हैं। उनके बेटे विकास को एक गोली सीने में, दूसरी गोली पीठ और तीसरी गोली हाथ में लगी है। 

विज्ञापन
Baghpat Double murder Sohanlal was found with two bullets in his abdomen and one in his thigh
Baghpat Double murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
बागपत के बड़ौत के टेंट व्यापारी सोहनलाल अग्रवाल और उनके बेटे विकास अग्रवाल की हत्या तीन-तीन गोली मारकर की गई। इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ। व्यापारी सोहनलाल अग्रवाल के पेट में दो और जांघ में एक गोली मिली है, जबकि बेटे विकास अग्रवाल के कंधे में लगी गोली दिल में धंसी मिली। वहीं उसको दो गोली लगने के बाद बाहर निकल गई थीं।


मंगलवार को दुकान पर बैठे टेंट व्यापारी सोहनलाल अग्रवाल पर हिस्ट्रीशीटर वरुण ने काउंटर के पास खड़े होकर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर हत्या कर दी थी। इसी बीच घर से बाहर निकलकर आया उनका बेटा विकास भी बदमाशों से भिड़ गया। 
Baghpat Double murder Sohanlal was found with two bullets in his abdomen and one in his thigh
सोहनलाल की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
वरुण के साथ आए दूसरे बदमाशों ने कई गोली मारकर उसकी भी हत्या कर दी। मंगलवार देर रात तीन चिकित्सकों के पैनल ने दोनों का पोस्टमार्टम किया और उसकी वीडियोग्राफी भी कराई गई। पुलिस के अनुसार, व्यापारी के पेट में तीन गोली लगने के तीन निशान मिले, जिसमें दो गोली पेट के अंदर मिल गईं और तीसरी गोली पेट में लगने के बाद जांघ में चली गई थी। 

 
Baghpat Double murder Sohanlal was found with two bullets in his abdomen and one in his thigh
विकास की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
उनके बेटे विकास अग्रवाल को भी तीन गोली लगी मिलीं। इसमें एक गोली हाथ में लगकर बाहर निकल गई। दूसरी गोली भी कमर में लगकर बाहर निकल गई। इसके अलावा तीसरी गोली कंधे में लगी, जो विकास अग्रवाल के दिल में धंसी मिली। इन सभी गोलियों को पोस्टमार्टम में निकाला गया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Baghpat Double murder Sohanlal was found with two bullets in his abdomen and one in his thigh
सीसीटीवी में कैद आरोपी - फोटो : वीडियो ग्रैब
व्यापारी पिता-पुत्र को तीन-तीन गोलियां लगीं
पुलिस के अनुसार, व्यापारी सोहनलाल की पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला है कि उनको तीन गोलियां लगी हैं। पेट में दो और एक गोली जांघ में लगी थी। उनके बेटे विकास को एक गोली सीने में, दूसरी गोली पीठ और तीसरी गोली हाथ में लगी है। हिस्ट्रीशीटर वरुण लुहारी को कई गोलियां लगने की बात बताई जा रही है। उसकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट अभी पुलिस को नहीं मिली है।
विज्ञापन
Baghpat Double murder Sohanlal was found with two bullets in his abdomen and one in his thigh
सीसीटीवी में कैद आरोपी - फोटो : वीडियो ग्रैब
पिता और भाई के शव से लिपटकर रोई दिव्या
टेंट व्यापारी सोहनलाल अग्रवाल व उनके बेटे विकास का शव पोस्टमार्टम के बाद बुधवार सुबह घर पहुंचने से पहले ही वहां रिश्तेदारों, व्यापारियों की भीड़ जमा थी। घर के आंगन में रखे शवों को देखकर सोहनलाल की मूकबधिर बेटी दिव्या कभी पिता के शव से लिपटकर तो कभी भाई के शव से लिपटकर रोती। यह सब देखकर वहां मौजूद सभी लोगों की आंखों से आंसू बहने लगे।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed