{"_id":"6a2a45106e7a78d24300df24","slug":"saharanpur-murder-case-the-bride-family-was-upset-about-shivkumar-and-akanksha-love-marriage-2026-06-11","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"UP: 'दोनों बचकर न जाएं', कत्ल से पहले हुआ झगड़ा; चार माह पहले लव मैरिज करने वाले युवक की हत्या में नया खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: 'दोनों बचकर न जाएं', कत्ल से पहले हुआ झगड़ा; चार माह पहले लव मैरिज करने वाले युवक की हत्या में नया खुलासा
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
Published by: Sharukh Khan
Updated Thu, 11 Jun 2026 10:57 AM IST
सार
सहारनपुर के रामपुर मनिहारान कस्बे में हुए शिवकुमार हत्याकांड में नया खुलासा हुआ है। जांच में सामने आया है कि शिवकुमार की हत्या से कुछ देर पहले भी उसका आरोपियों के साथ झगड़ा हुआ था। पता चला है कि आरोपी मंजीत अपनी बहन आकांक्षा को जबरदस्ती अपने साथ लेकर घर जाना चाहता था।
विज्ञापन
1 of 12
saharanpur murder
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
सहारनपुर के रामपुर मनिहारान कस्बे में हुए शिवकुमार हत्याकांड में पुलिस ने आरोपी विमला और कर्मवीर को गिरफ्तार कर लिया है, जो शिवकुमार की पत्नी आकांक्षा की मां और मामा है। अन्य आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है।
बता दें, कि शामली जिले के गांव खेड़ी बैरागी निवासी शिवकुमार (27) अपनी पत्नी आकांक्षा को पुलिस भर्ती की परीक्षा दिलाने के लिए मंगलवार को रामपुर मनिहारान स्थित गोचर कृषि इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र पर आया था। परीक्षा खत्म होने के बाद शिवकुमार अपने ममेरे भाई और आकांक्षा के साथ कार से जा रहा था, तभी रास्ते में आकांक्षा के भाई मंजीत व अन्य आरोपियों ने शिवकुमार की गोली मारकर हत्या कर दी थी।
2 of 12
शिव कुमार को गोली लगने के बाद जिला अस्पताल लेकर पहुंचे परिजन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
शिवकुमार और आकांक्षा एक ही गांव के रहने वाले थे। दोनों ने चार माह पहले प्रेम विवाह किया था, जिससे आकांक्षा के परिजन नाराज थे। पुलिस ने आकांक्षा के भाई आरोपी मंजीत, परमजीत, मां विमला, मौसम, आदित्य, मामा कर्मवीर व अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी।
3 of 12
जिला अस्पताल में गमगीन शिव कुमार के परिजन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
'गांव के लोग ताना मारते थे जिससे वे तंग आ चुके थे'
पोस्टमार्टम में आया है कि उसकी मौत एक गोली सिर में लगने से हुई थी जो सिर में ही धंसी रह गई थी। एसपी सिटी व्योम बिंदल ने बताया कि विमला और कर्मवीर को गिरफ्तार कर लिया गया है। विमला ने बताया कि गांव के लोग ताना मारते थे जिससे वे तंग आ चुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 12
शिव कुमार की हत्या की जानकारी देते पत्नी आकांक्षा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हत्या से पहले हुआ था आरोपियों के साथ झगड़ा
यह भी सामने आया कि शिवकुमार की हत्या से कुछ देर पहले भी उसका आरोपियों के साथ झगड़ा हुआ था। पता चला है कि आरोपी मंजीत अपनी बहन आकांक्षा को जबरदस्ती अपने साथ लेकर घर जाना चाहता था।
विज्ञापन
5 of 12
शिव कुमार की हत्या के बाद विलाप करती पत्नी आकांक्षा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आकांक्षा और उसके पति शिवकुमार ने इसका विरोध किया। वहां पर उनके बीच काफी झड़प हुई, जिसके बाद शिवकुमार अपनी पत्नी आकांक्षा को कार में बिठाकर वहां से चल दिया था। उसी समय आकांक्षा के परिजनों ने कह दिया था कि दोनों बचकर नहीं जा पाओगे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।