सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Surya Namaskar helps keep the body healthy: Pramod Kumar

सूर्य नमस्कार शरीर स्वस्थ रखने में सहायक : प्रमोद कुमार

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jun 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
Surya Namaskar helps keep the body healthy: Pramod Kumar
विज्ञापन
-कस्बे के आर्य समाज भवन में बुधवार को किया गया योग कक्षा का आयोजन

फोटो-एक
संवाद न्यूज एजेंसी
अग्रवाल मंडी टटीरी। कस्बे के आर्य समाज भवन में बुधवार को योग कक्षा का आयोजन किया गया, जिसमें योग शिक्षकों ने विभिन्न व्यायामों का अभ्यास कराया। साथ ही सूर्य नमस्कार के महत्व पर जोर दिया। शिक्षकों ने बताया कि सूर्य नमस्कार संपूर्ण शरीर के लिए अत्यंत लाभकारी है।
योग शिक्षक डॉ. प्रदीप कुमार और राकेश आर्य ने उपस्थित लोगों को कई योगासनों का अभ्यास कराया। योग शिक्षक प्रमोद कुमार ने विशेष रूप से सूर्य नमस्कार के दैनिक अभ्यास की सलाह दी। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को प्रतिदिन सूर्य नमस्कार करना चाहिए। प्रमोद कुमार ने बताया कि सूर्य नमस्कार से पूरे शरीर का व्यायाम हो जाता है। यह शरीर के सभी रोगों में बहुत फायदेमंद होता है। उन्होंने चेतावनी दी कि जो व्यक्ति व्यायाम नहीं करता, वह अनेक रोगों से घिर जाता है। सूर्य नमस्कार शरीर को लचीला और मजबूत बनाता है। इससे रक्त संचार में सुधार होता है और शरीर में संतुलन व स्थिरता आती है। योग कक्षा में आर्य भूषण, रामफल आर्य, मनीष सिंघल, कविता आर्य, सौम्या आर्य, अंजू और मोनिका सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed