सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Farmers have now been sensitized to cultivate chia alongside sugarcane.

Baghpat News: किसानों को गन्ने के साथ अब चिया की खेती करने के लिए किया जागरूक

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 15 May 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
Farmers have now been sensitized to cultivate chia alongside sugarcane.
विज्ञापन
-जनता वैदिक कॉलेज में हुए कार्यक्रम में किसानों व कृषि विशेषज्ञों ने लिया भाग
Trending Videos

फोटो संख्या 3
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। जनता वैदिक कॉलेज में बृहस्पतिवार को एक कार्यक्रम हुआ, जिसमें किसानों को गन्ने के साथ चिया की खेती करने के लिए जागरूक किया गया। कार्यक्रम में कृषि विशेषज्ञों और प्रशासनिक अधिकारियों ने भाग लिया।

जिलाधिकारी अस्मिता लाल ने किसानों को चिया की खेती के लिए बाहरी कृषि विशेषज्ञों से प्रशिक्षण दिलाने की बात कही। उन्होंने बताया कि प्रशासन ने फसल बेचने और खरीदने में किसानों को दिक्कत न हो, इसके लिए बाजार से जुड़ी फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंकेज व्यवस्था भी तैयार की है। लाल ने जलवायु परिवर्तन को एक महत्वपूर्ण मुद्दा बताते हुए टिकाऊ और जलवायु अनुकूल खेती को बढ़ावा देने पर जोर दिया। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि कई किसान पहले से ही गन्ने के साथ चिया की खेती कर रहे हैं। डॉ. नवनीत आनंद ने कहा कि अनियमित बारिश, बढ़ता तापमान और भूजल संकट प्रदेश की कृषि को प्रभावित कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रोफेसर जीपी सिंह ने सिंचाई दक्षता, जल संरक्षण, फसल विविधीकरण और मजबूत कृषि वैल्यू चेन पर अधिक काम करने की आवश्यकता बताई। उन्होंने कहा कि प्रदेश देश के कुल गन्ना उत्पादन में 54 फीसदी से अधिक हिस्सेदारी के साथ अग्रणी राज्य है। इस स्थिति को बनाए रखने के लिए जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों और उनके समाधान को समझना जरूरी है। इस मौके पर एसडीएम भावना सिंह, वशिष्ट कुमार नायक, जिला कृषि अधिकारी बाल गोविंद यादव, श्योदान सिंह, प्रोफेसर श्याम किशोर, डॉ़ रश्मि निगम आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed