सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   fire news

Baghpat News: मकान में लगी आग, हजारों का सामान जला

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 21 Apr 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
fire news
विज्ञापन
चौसाना। क्षेत्र के गांव ताहरपुर में रविवार की रात अज्ञात कारणों से ग्रामीण परवीन के मकान में आग लग गई, जिससे घर में रखा घरेलू सामान और करीब 20 हजार रुपये की नकदी जलकर राख हो गई। आग की चपेट में आने से मकान की छत को भी नुकसान पहुंचा है।
Trending Videos

घटना के समय परिवार के सदस्य घर पर मौजूद नहीं थे। वरना हादसा हो सकता था। गांव निवासी परवीन अपने परिवार के साथ ईंट भट्ठे पर मजदूरी करने गए हुए थे, जबकि उनके पिता रामपाल बालाजी धाम यात्रा पर थे। मकान से धुआं उठता देख पड़ोसी अरुण ने परिजनों को सूचना दी। इसके बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और कमरे का ताला तोड़कर आग बुझाने का प्रयास किया। ग्रामीणों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक घर में रखा अधिकांश सामान जलकर नष्ट हो चुका था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलने पर रामपाल मौके पर पहुंचे। बताया गया है कि परवीन की हाल ही में शादी हुई थी और घर में रखा नया सामान फर्नीचर, कपड़े व अन्य घरेलू वस्तुएं भी आग की चपेट में आकर नष्ट हो गईं। घटना के समय उनकी पत्नी मायके में थी।
ईंट भट्टे पर मजदूरी कर जीवनयापन करने वाला यह परिवार इस हादसे से सदमे में है। ग्रामीणों ने प्रशासन से नुकसान का आकलन कर आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की है ताकि परिवार दोबारा अपने जीवन की शुरुआत कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed